You are currently viewing शिव सेना के जिलाध्यक्ष रोहित जोशी के साथ बड़ी धोखाधड़ी, स्कोडा कृष्णा ऑटो सेल्स पर लगाएं गम्भीर आरोप, शिकायत दर्ज

शिव सेना के जिलाध्यक्ष रोहित जोशी के साथ बड़ी धोखाधड़ी, स्कोडा कृष्णा ऑटो सेल्स पर लगाएं गम्भीर आरोप, शिकायत दर्ज

शिव सेना के जिलाध्यक्ष रोहित जोशी के साथ धोखाधड़ी. स्कोडा कंपनी के कर्मचारियों पर लगाएं गम्भीर आरोप.शिकायत दर्ज

जालंधर : शिव सेना के जिलाध्यक्ष व हिन्दू नेता रोहित शर्मा ने जालंधर फगवाड़ा हाईवे पर स्थित कृष्णा ऑटो सेल्ज जालंधर और उन के कर्मचारी विजय शर्मा सेल एगजेक्टिव, भूपिंदर सिंह मैनेजर, वाईस प्रधान एमपी शर्मा और सेल्स मैनेजर गुर इकबाल के खिलाफ धोखाधड़ी करने के खिलाफ पुलिस शिकायत करते हुए उन के साथ बड़ी धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है।

 

एसोसिएशन ऑफ लॉयर फ़ॉर सोशल जस्टिस के अध्यक्ष ऐडवोकेट हरमिंदर संधू, ओमप्रकाश, निष्पक्ष सरीन वनीत भगत आदि वकीलों के जरिये रोहित शर्मा ने शिकायत करते हुए बताया कि कि उन्होंने 9,80000 की एक स्कोडा कार रैपिड एंबीशन सफेद कलर मॉडल 2018 को 2 अक्टूबर 2018 को खरीदी थी कंपनी के व्यक्तियों ने वादा किया था कि कार खरीदने पर आरसी और इंश्योरेंस कृष्णा ऑटो सेल्स से मुफ्त करवा कर देंगे।
इसके साथ-साथ उन्होंने यह भी वादा किया था कि उनका लोन एचडीआई कंपनी से करवा कर देंगे इसकी सिर दर्दी भी उन्हीं की होगी।

रोहित शर्मा ने बताया कि सभी कागजात और डाउन पेमेंट लेने के बाद 745000 पर का लोन पास करवा दिया गया लेकिन उक्त व्यक्तियों ने बिना किसी कारण बताएं मेरे से 5000 रुपये ले लिए।
रोहित शर्मा ने बताया कि जब कार की डिलीवरी देनी थी तो इन्होंने एक नया गेम खेलते हुए बताया कि 20000 पर सफेद कलर के अलग लगेंगे और 20000 लोन पास करवाने के अलग लेने हैं

यह रकम कार की डिलीवरी देने के लिए उन्होंने रोहित शर्मा से ले ली पर जब स्कोडा ऑफिस से पता किया तो पता चला कि सफेद रंग पर एक्स्ट्रा कोई पैसे नहीं लगते ना ही लोन पास करने के लिए कंपनी कोई पैसे लेती है।

रोहित शर्मा ने बताया कि लोन पास होने के बाद जब कागजात चेक किये तो पता चला कि इन्होंने RC के 56300 और इंश्योरेंस के 33700 रुपये कृष्णा ऑटो सेल्स ने नहीं दिए और ये रकम लोन में ही एडजस्ट कर दी गई।

उन्होंने बताया कि इसकी शिकायत कस्टमर केयर नंबर पर तीन बार की गई। एक दो बार मिलकर कंपनी के कर्मचारी को सारा मामला बताया मगर
वो खुद के ही कर्मचारियों को सही ठहराते रहे।

रोहित शर्मा ने बताया कि कार के डिलीवरी के समय उक्त कर्मचारियों ने हस्ताक्षर किए 3 चेक ये कह कर लिए थे कि यह सिक्योरिटी के लिए जरूरी है और जब सारी रकम उनसे मिल जाएगी वह चेक वापस कर देंगे ।

उन्होंने बताया कि खुद को बचाने के लिए और मेरे को चुप करवाने के लिए अब इन्होंने मेरे एक चेक को 5 जनवरी को बिना मुझे सूचित किये धोखाधड़ी से बैंक में लगा दिया है। मुझे फसाने के लिए ये अब बडी साजिश कर रहे है।
जो की बहुत बड़ी धोखाधड़ी है और यह मेरी शिकायत करने के बाद जानबूझकर गैरकानूनी तरीके से लगाया गया है इसके अलावा दोषियों ने कार के दो बैल काटे थे और एक चंडीगढ़ दफ्तर का बिल 915000 का बनाया और एक बिल 999000 जालंधर दफ्तर का बनाया गया है। इस तरह मेरे साथ धोखाधड़ी की गई है

उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि उक्त आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी से पैसे लूटने, चेक का गलत इस्तेमाल करने, पैसे एठने के लिए धारा 420 आईपीसी धारा के साथ अन्य आपराधिक धाराएं लगाकर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाए