गगन नामक व्यक्ति द्वारा अड्डा चलाए जाने के दावे, जालंधर पुलिस कमिश्नरेट से जांच कर सख्त कार्रवाई की मांग
जालंधर (अमन बग्गा): शहर के रामामंडी फ्लाईओवर के नीचे कथित तौर पर अवैध लॉटरी का स्टॉल चलने और सट्टेबाजी कराए जाने के मामले में कई सवाल खड़े कर दिए हैं। मिली जानकारी और लगाए जा रहे आरोपों के अनुसार, इस लॉटरी के अड्डे को गगन नामक व्यक्ति द्वारा चलाए जाने का दावा किया जा रहा है। हालांकि, इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है।
सबसे बड़ा सवाल यह है कि जालंधर रामा मंडी थाना के SHO द्वारा इस अवैध लॉटरी स्टॉल के खिलाफ कोई कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही हैं । बड़ा सवाल यह हैं कि क्या किसी पुलिस अधिकारी की जेबें भरी जा रही हैं। सवाल हैं कि यदि इस तरह की गतिविधियां चल रही हैं, तो संबंधित पुलिस प्रशासन की ओर से अब तक क्या कार्रवाई की गई है? क्या पुलिस अधिकारियों को इस कथित लॉटरी और सट्टेबाजी के अड्डे की जानकारी क्यों नहीं है या फिर जानबूझकर यह काला कारोबार बिना किसी रोक-टोक के चलने में संरक्षण दिया जा रहा है?
ऐसे में जरूरी है कि पुलिस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करे और यदि कानून का उल्लंघन सामने आता है, तो जिम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाए।
जालंधर पुलिस कमिश्नर से एक्शन के उम्मीद
इलाके के लोगों के हितों को ध्यान में रखते हुए जालंधर पुलिस कमिश्नर से मांग की जा रही है कि रामामंडी फ्लाईओवर के नीचे चल रहे इस कथित अवैध लॉटरी स्टॉल की तत्काल जांच करवाई जाए। यदि लॉटरी की गैर-कानूनी गतिविधियाँ पाई जाती हैं, तो इन्हें बंद करवाने के साथ-साथ संचालकों और इसमें शामिल अन्य लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए।
अब देखना होगा कि जालंध पुलिस इस मामले का संज्ञान लेकर मौके पर जांच करते हैं या नहीं। फिलहाल, इस कथित गतिविधि को लेकर पुलिस की कार्रवाई और जांच पर लोगों की नजरें बनी हुई हैं।


Alleged illegal lottery and betting den under the Jalandhar Ramamandi flyover; whose pockets are being lined




