You are currently viewing जालंधर में अकाली नेता ने काटी अवैध कॉलोनी: नगर निगम के MTP, ATP और इंस्पेक्टर को पकड़ने में विजिलेंस फेल! ईमानदारी का ढिंढोरा पीटने वाले AAP के मेयर भी स्वालों के घेरे में!

जालंधर में अकाली नेता ने काटी अवैध कॉलोनी: नगर निगम के MTP, ATP और इंस्पेक्टर को पकड़ने में विजिलेंस फेल! ईमानदारी का ढिंढोरा पीटने वाले AAP के मेयर भी स्वालों के घेरे में!

जालंधर (अमन बग्गा): पंजाब में भले ही आम आदमी पार्टी AAP की सरकार हो लेकिन अवैध कॉलोनियों का मकड़जाल बिछाने में अकाली नेता आज भी पीछे नहीं है। मेयर वनीत धीर के भ्रष्टाचार मुक्त नगर निगम बनाने के सारे दावें ठूस हो चुके है। नियमों को ताक पर रख कर धड़ल्ले से अवैध कॉलोनियां तैयार हो रही है, शहर भर में अवैध बिल्डिंगों का निर्माण जारी है। एक तरफ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान लगातार पंजाब से करप्शन को मिटाने के दावे कर रहे हैँ, वही दूसरी ओर अकाली नेता द्वारा काटी गई अवैध कॉलोनी भगवंत मान के दावों की पोल खोल रही है। बड़ा सवाल यह है कि क्या नगर निगम/पुडा के MTP ATP एवं इंस्पेक्टर की आंखों में धूल झोंककर कॉलोनिया काटी जा रही है या इन अधिकारियों की जेबें भर कर सरकार को चूना लगाया जा रहा है?

Inspector Manish को नहीं दिख रहे अवैध निर्माण? 

जालंधर पठानकोट रोड़ पर रेरु चौक इलाके में अकाली नेता Harinder Dhindsa के आलू Farms के पीछे अवैध कॉलोनी काटी गई है। वहीं भारी भरकम तनख्वाह लेने वाले निगम इंस्पेक्टर मनीष को इलाके में बनी अवैध कॉलोनी दिखाई ही नहीं दी और जब हम ने उन्हें तीन चार बार कॉल करके कॉलोनी के खिलाफ कार्रवाई के बारे में सवाल पूछे तो वह कई दिनों से टालमटोल करते दिखाई पड़ रहे है।

विजिलेंस को नहीं दिख रहे भ्रष्ट अधिकारी?

इंस्पेक्टर मनीष द्वारा अकाली नेता की अवैध कॉलोनी पर कोई एक्शन न लेना क्या इस तरफ इशारा कर रहा है कि उन्होंने अवैध कॉलोनी बनाने में मोटी रिश्वत ली है या फिर उन की ड्यूटी में बड़ी नालायकी मानी जाए? और अगर रिश्वत का खेल खेला गया है तो विजिलेंस विभाग सो रहा है क्या? विजिलेंस अधिकारियों को जेडीए व निगम के भ्रष्ट अधिकारी नजर क्यों नही आते । उन्हें जांच करनी चाहिए कि इस अवैध कॉलोनी को काटने के लिए किन अधिकारियों की जेबों में नोट डाले गए है जो कि निगम अधिकारियों को अवैध कॉलोनी नजर आनी बन्द हो गयी है।

मेयर की ईमानदारी पर भी उठे सवाल, जनता बोली- केवल बयानबाज़ी से काम नहीं चलेगा

स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर के मेयर विनीत धीर लगातार पारदर्शिता और ईमानदारी का ढिंढोरा पीटते हैं, लेकिन ज़मीन पर हालात बिल्कुल अलग दिखाई दे रहे हैं। आरोप है कि शहर में अवैध कॉलोनियों का खुला खेल चल रहा है, मगर मेयर धीर की तरफ़ से ATP अधिकारियों और इंस्पेक्टरों के खिलाफ अब तक कोई ठोस एक्शन क्यों नहीं लिया गया। लोगों का कहना है कि “अगर मेयर विनीत धीर सच में ईमानदारी के दावे करते हैं तो फिर उनके कार्यकाल में अवैध बिल्डिंगें और अवैध कॉलोनियां कैसे पनप रही हैं?” कई निवासी यह भी सवाल उठा रहे हैं कि मेयर को सबकुछ पता होने के बावजूद कार्रवाई क्यों नहीं हो रही- क्या वह अनदेखी कर रहे हैं या फिर अधिकारियों को खुली छूट दे रखी है?

अब देखना यह दिलचस्प होगा कि मेयर धीर अकाली नेता की अवैध कॉलोनी को तहस नहस करने के लिए पीला पंजा भेजते है या नहीं और कॉलोनाइजर पर क्या कार्रवाई होती है।

Akali leader demolishes illegal colony in Jalandhar: Vigilance fails to apprehend the Municipal Corporation’s MTP, ATP, and inspector