लुधियाना/जालंधर (Aman Bagga) विदेश भेजने के नाम पर लोगों से सैकड़ों करोड़ की ठगी करने वाले किंगपिन लुधियाना निवासी नीतीश घई उर्फ नितिन घई, के खिलाफ ईडी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए धारा 61(2), 318(4) और इमिग्रेशन एक्ट के तहत मामला दर्ज करवाया हैं। थाना डिवीजन नंबर 5 के सब-इंस्पेक्टर बलवंत सिंह ने कहा कि ED अधिकारियों ने घई के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के लिए पुलिस कमिश्नरेट लुधियाना को लिखा था। यह एफआईआर ई.डी. के अधिकारी एसिसटेंड डायरैक्टर राकेश झांगु के बयानों पर दर्ज की गई है। आप को बता दें कि इस से पहले भी नीतीश घई के खिलाफ पंजाब के विभिन्न थानों में 100 से ज्यादा मामले दर्ज हैं। नीतीश घई पर सैकड़ों करोड़ की ठगी का आरोप हैं।
गिरोह को संरक्षण देने वाला शिव सेना नेता भी ईडी की रडार पर











