You are currently viewing जालंधर West में नहर के पार – हो रहा घोर भ्रष्टाचार. घाटे में आप की सरकार. नियमों की धज्जियां उड़ा कर बन गई सैंकड़ों अवैध कोठियां. मंत्री बलकार सिंह कब करवाएंगे जांच ?

जालंधर West में नहर के पार – हो रहा घोर भ्रष्टाचार. घाटे में आप की सरकार. नियमों की धज्जियां उड़ा कर बन गई सैंकड़ों अवैध कोठियां. मंत्री बलकार सिंह कब करवाएंगे जांच ?

Jalandhar( Aman Bagga) पंजाब में कट्टर इमानदार सरकार का दावा करने वाली आम आदमी पार्टी नेताओं के संरक्षण में जालंधर में अवैध कालोनियां और अवैध रूप से कमर्शियल व रेजीडेंशियल कंस्ट्रक्शन कर सरकार को करोड़ों रुपए का चूना लगाया जा रहा है।

अवैध रूप से कालोनी काटने और अवैध निर्माण करने वाले कालोनाइजर की हनक इतनी है कि नगर निगम के अधिकारी कार्रवाई से घबराते हैं।

जालंधर वेस्ट हलके के बस्ती पीरदाद और लेदर कांप्लैक्स इलाके में एक के बाद कई अवैध कालोनियां काटी गई है। यही नहीं, इन अवैध कालोनियों में अवैध तरीके से कोठियां बनाकर बेची जा रही है। जिससे नगर निगम और राजस्व विभाग को लाखों रुपए का चूना लग रहा है। अवैध कॉलोनियों में कोठियां बनाकर बेची जा रही है।

अधिक्तर कालोनाइजर बिना NOC और बिना नक्शा पास करवाए कोठियां बनाकर बेच रहे हैं। कालोनाइजर द्वारा नगर निगम के अधिकारियों से सांठगांठ कर के करोड़ों रुपए की फीस बचाकर अपनी जेबें भरी जा रही है।

वही जालंधर वेस्ट में अवैध कालोनियों का जाल बिछाने वाले कालोनाइजर द्वारा दावा किया जा रहा है कि उसकी कालोनी में बन रही कोठियों के नक्शे और एनओसी है लेकिन जिस हिसाब से मौके पर कोठियां बन रहीं, उससे यही अंदेशा लगाया जा रहा है कि नक्शे पास नहीं किये गए हैं।
इतना ही नही जब स्थानीय लोगों की शिकायत पर मौके पर पत्रकारों की टीम पहुंची तो वहां बन रही कोठियां बिल्डिंग बायलाज के अनुरूप नहीं बन रही थी। क्योंकि इन कोठियों में न तो हाउस लाइन छोड़ी गई है और न ही नक्शे के अनुरूप बनी है।

यही नहीं, लोगों की शिकायत है कि उक्त कालोनाइजर ने अवैध तरीके से सरकारी सीवरेज लाइन और पानी की लाइन भी अपनी अवैध कालोनी में कनैक्शन जोड़ा हुआ हैं।

अब देखना यह है कि क्या आम आदमी पार्टी की सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान और निकाय मंत्री बलकार सिंह क्या एक्शन लेते है।