जालंधर ( Aman Bagga ) जालंधर सेंट्रल के विधायक रमन अरोड़ा ने कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका देते हुए पूर्व मेयर जगदीश राज राजा की पत्नी अनीता राजा को निगम चुनावों में मात देनी वाली वार्ड 65 से कांग्रेस पार्टी की नवनियुक्त पार्षद प्रवीण वासन, उन के पति विजय वासन और वार्ड 81 से आजाद उम्मीदवार के तौर पर चुनाव जीतकर पार्षद बनी सीमा रानी और उन के पति चरणजीत बधन को आम आदमी पार्टी में शामिल करवा दिया हैं। सभी को मौके पर मौजूद कैबिनेट मंत्री डॉ रवजोत ने आम आदमी पार्टी में शामिल करवाया।इस मौके उन के साथ राजू मदान, दिनेश ढल, सुरिंदर सिंह सोनी मौजूद थे। वहीं चुनावों के नतीजे आने के बाद विधायक रमन अरोड़ा ने राजनीति दांवपेच खेलते हुए कांग्रेस पार्टी और विरोधियों को बड़ा झटका दिया हैं। जालंधर नगर निगम में आप का मेयर बनाने के लिए रमन अरोड़ा चाणक्य नीति का इस्तेमाल कर रहे हैं। वहीं उम्मीद हैं कि सोमवार सुबह तक विरोधी पार्टियों को रमन अरोड़ा कुछ और भी झटके दे सकते हैं।









