You are currently viewing CT इंस्टीट्यूट में बवाल: आपस में भिड़े छात्र, भारी हंगामा, हिंसक झड़प, जमकर तोड़फोड़, कई घायल; पुलिस ने शांत करवाया माहौल, चरनजीत सिंह चन्नी और मनबीर सिंह द्वारा किए गए बेहतर सुरक्षा व्यवस्था की फिर खुली पोल

CT इंस्टीट्यूट में बवाल: आपस में भिड़े छात्र, भारी हंगामा, हिंसक झड़प, जमकर तोड़फोड़, कई घायल; पुलिस ने शांत करवाया माहौल, चरनजीत सिंह चन्नी और मनबीर सिंह द्वारा किए गए बेहतर सुरक्षा व्यवस्था की फिर खुली पोल

PunjabLiveNews.in ( PLN) की छात्रों से अपील

🙏हम सभी धर्मों के छात्रों से अपील करते हैं कि आपसी विवाद को धार्मिक रंग न दें।
छात्र अपनी पढ़ाई पर ध्यान दें, हिंसा न करें और किसी भी अफवाह या उकसावे से बचें। कैंपस में भाईचारा, शांति और सौहार्द बनाए रखने में सहयोग करें। धन्यवाद 

जालंधर (अमन बग्गा): CT इंस्टीट्यूट के शाहपुर कैंपस में कश्मीरी और बिहारी छात्रों के बीच विवाद के बाद हिंसक व खूनी झड़प होने का बेहद गंभीर व चिंताजनक मामला सामने आया है। वायरल वीडियो में एक छात्र ने आरोप लगाया कि कुछ छात्रों द्वारा धार्मिक नारे लगाए गए और छात्रों के साथ मारपीट की गई, छात्र ने बताया कि कैंपस में रॉड से मारपीट की गई, शीशे तोड़े गए और छात्र लहूलुहान भी हुए हालांकि PLN इन सभी आरोपों की पुष्टि नहीं करता ।

सीटी ग्रुप द्वारा किए गए सुरक्षा व्यवस्था के बेहतर दावों की खुली पोल

वायरल हो रही वीडियो ने सीटी स्टीट्यूट की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। CT Group के संस्थापक और फाउंडर चेयरमैन चरनजीत सिंह चन्नी, मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. मनबीर सिंह और वाइस चेयरमैन हरप्रीत सिंह CT इंस्टीट्यूट में स्टूडेंट्स की सुरक्षा व्यवस्था के बड़े-बड़े दावे करते हैं, लेकिन लड़ाई-झगड़े की वायरल हो रही वीडियो और स्टूडेंट्स को लगी गंभीर चोटो ने इनके बेहतर दावों की एक बार फिर पोल खोलकर रख दी है।

CT इंस्टीट्यूट की महिला PRO ने  दिया बेहद शर्मनाक व गैर-जिम्मेदाराना बयान

इस पूरे विवाद पर CT इंस्टीट्यूट की PRO मैडम ने बेहद शर्मनाक व गैर-जिम्मेदाराना बयान देते हुए कहा कि, “कौन-सा ऐसा कॉलेज है, जहां ऐसे लड़ाई-झगड़े नहीं होते?”

छात्रों के परिवारों में बढ़ी चिंता, सीटी इंस्टीट्यूट स्टूडेंट की सुरक्षा में हुआ फेल

वही आप को बता दे कि छोटी-मोटी कहासुनी या लड़ाई होना अलग बात है, लेकिन कई छात्रों को गंभीर चोटें लगी हैं, लड़ाई में क्रिकेट बैट और लोहे की रॉड इस्तेमाल के दावे किए जा रहे हैं, ऐसे हालात में छात्रों की जान को भी भारी खतरा हैं,  वही ऐसी हिंसक झड़प से स्टूडेंट्स के अभिभावकों की चिंता बढ़ना स्वाभाविक हैं।

सीटी ग्रुप के लिए यह एक छोटी सी लड़ाई हैं लेकिन हॉस्टल के कमरों में टूटे शीशे और बिखरा सामान बता रहा है कि काफी जबरदस्त लड़ाई हुई है। यह बेहद चिंता का विषय है। लेकिन CT ग्रुप यह बोलकर पल्ला झाड़ रहा है कि हमारे से भी बड़े-बड़े कॉलेजों में लड़ाइयां होती हैं। सवाल तो यह हैं कि एस. चरनजीत सिंह चन्नी, मनबीर सिंह और हरप्रीत सिंह ने ऐसी लड़ाइयों को रोकने के क्या पुख्ता प्रबंध किए या बस उन का टारगेट पैसा कमाना हैं।

क्या उन्हें छात्रों की जान की कोई फिक्र नहीं है । पुराने विवादों से सीटी ग्रुप ने क्या सबक लिया। पुरानी लड़ाइयों के बाद कैंपस की सुरक्षा व्यवस्था, छात्रों की निगरानी और विवादों को शुरुआती स्तर पर रोकने की क्यों नहीं बेहतर व्यवस्था की गई। अभिवावकों की भी जिम्मेदारी बनती हैं वह सीटी ग्रुप से सवाल करे आखिर उन के बच्चों की जान का सवाल हैं क्यों कि इस घटना में 5 से 6 छात्र घायल होने की बात सामने आई हैं ऐसी लड़ाई में किसी मां-बाप के बच्चे की जान चली जाए तो कौन जिम्मेदार होगा? वीडियो में साफ देखा जा सकता हैं कि एक छात्र के सिर पर चोट लगी है, जबकि दूसरे ने पैर में चोट लगने का दावा किया है।

        कैंटीन के खाने से शुरू हुआ विवाद

पुलिस के मुताबिक, विवाद की शुरुआत कैंटीन में खाने को लेकर हुई। छात्रों ने आरोप लगाया था कि खाने में टैबलेट और उसका रैपर मिला था। छात्रों ने इसकी शिकायत इंस्टीट्यूट प्रशासन और कैंटीन संचालक से की थी। इसके बाद सही खाना दिए जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया जा रहा था।

थाना-5 के SHO यादविंदर सिंह के मुताबिक, विवाद के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाल लिया। SHO ने बताया कि सभी छात्र फर्स्ट ईयर के हैं और उनकी उम्र करीब 16-17 वर्ष है। पुलिस के मुताबिक, छात्रों के बीच हथियार चलने की पुष्टि नहीं हुई है।

 

CT इंस्टीट्यूट के पकड़े गए थे तीन मुस्लिम आतंकी स्टूडेंट और हॉस्टल से मिला था RDX व AK-56

जालंधर का CT Institute of Engineering, Management and Technology (शाहपुर कैंपस) ऐसा विवादित नाम बन चुका है कि आए दिन यहां कोई न कोई नया विवाद सामने आ ही जाता है।

जालंधर में 2018 में हुए मकसूदां पुलिस स्टेशन बम ब्लास्ट और एक बड़े आतंकी मॉड्यूल के भंडाफोड़ मामले में पुलिस ने जालंधर के CT इंस्टीट्यूट (शाहपुर कैंपस) के ही छात्रों को आरोपी मानते हुए गिरफ्तार किया था। तीन मुस्लिम आतंकी स्टूडेंट्स और हॉस्टल से RDX व AK-56 मिलने से CT Group of Institutes को काफी बदनामी झेलनी पड़ी थी।

हिंदू छात्रा ने सोशल मीडिया पर नूपुर शर्मा के पक्ष में मैसेज डाला, मुस्लिम छात्रों का प्रदर्शन

कुछ वर्ष पहले CT में पढ़ने वाली जम्मू की एक हिंदू छात्रा ने सोशल मीडिया पर नूपुर शर्मा के पक्ष में एक मैसेज डाल दिया। जिसके बाद CT Group of Institutes में पढ़ने वाले मुस्लिम छात्रों ने कैंपस में हंगामा शुरू कर दिया।

हिंदू लड़की से माफी मंगवाने की जिद पर अड़े कश्मीरी छात्रों ने रात 2 बजे तक विरोध प्रदर्शन किया। दर्जनों कश्मीरी विद्यार्थियों ने कैंपस में खूब हंगामा किया और नारेबाजी की।

कश्मीरी और पंजाबी छात्रों में हुआ था टकराव

CT Institute कैंपस में कश्मीरी और पंजाबी छात्रों के बीच एक बड़ा विवाद हुआ था जो कि हिंसक झड़प में बदल गया था। रिपोर्टों के मुताबिक, दोनों पक्षों के बीच मारपीट के साथ ईंट-पत्थर और कुर्सियां फेंके जाने की घटना सामने आई थी।

उस घटना में दोनों पक्षों की ओर से अलग-अलग आरोप लगाए गए थे—एक पक्ष ने छात्रा से कथित दुर्व्यवहार का आरोप लगाया, जबकि दूसरे पक्ष ने पगड़ी से संबंधित विवाद और मारपीट के आरोप लगाए। इसलिए उस मामले में भी आरोपों को जांच के संदर्भ में ही देखा गया था।

हिंदू संगठनों को सीटी इंस्टीट्यूट के गेट पर रोका

हंगामे की सूचना मिलने के बाद थाना-5 की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। बाद में कुछ हिंदू संगठनों और बजरंग दल से जुड़े लोग भी CT इंस्टीट्यूट पहुंचे, लेकिन पुलिस ने उन्हें गेट पर ही रोक दिया।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। वहीं, पंजाब बंद के चलते शुक्रवार को इंस्टीट्यूट बंद रहने की जानकारी भी सामने आई है। प्रबंधन की ओर से जारी संदेश में कहा गया है कि जरूरी काम के लिए केवल ड्यूटी पर तैनात स्टाफ ही इंस्टीट्यूट में मौजूद रहेगा।

अब निगाहें पुलिस जांच पर हैं कि कैंटीन के खाने से शुरू हुआ विवाद आखिर किस तरह हिंसक झड़प में बदला और कैंपस में तोड़फोड़ व पथराव के लिए कौन जिम्मेदार है।

सीटी ग्रुप ने वीडियो जारी कर माहौल शांत होने का किया दावा 

CT ग्रुप की ओर से एक वीडियो जारी कर कैंपस में स्थिति सामान्य होने और माहौल शांत होने का दावा किया गया है। संस्थान की ओर से छात्रों की सुरक्षा और कैंपस में शांति व्यवस्था बनाए रखने की बात कही गई है।

न्यूज में किसी भी आरोप की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और पुलिस की ओर से फिलहाल विवाद की मुख्य वजह कैंटीन का खाना बताया गया है।PunjabLiveNews.in किसी भी आरोप की पुष्टि नहीं करता। किसी को कोई आपत्ति हो तो अपना पक्ष पब्लिश करवा सकता हैं। संपर्क : 9876410210

CT Institute Jalandhar Clash | Shahpur Campus Violence, Student Injuries & Security Questions