जालंधर, 23 नवंबर: जालंधर नॉर्थ विधानसभा हलके में आम आदमी पार्टी को उस समय राजनीतिक मजबूती मिली, जब विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े कई पदाधिकारियों और नेताओं ने आम आदमी पार्टी में शामिल होने का ऐलान किया। पंजाब प्रदेश प्रधान अमन अरोड़ा और कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने नए सदस्यों का पार्टी में स्वागत किया।
इस मौके पर विशेष रूप से जालंधर नॉर्थ का प्रसिद्ध चेहरा एवं नामधारी समाज का बड़ा चेहरा सुरिंदर सिंह उर्फ छिंदा नामधारी आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। शिंदा नामधारी का नामधारी पंथ से जुड़ी वोट पर बड़ी पकड़ हैं ।उनके पार्टी में शामिल होने के अवसर पर जालंधर के मेयर वनीत धीर ने उनका स्वागत किया। वहीं, मेयर वनीत धीर की ओर से सुरिंदर सिंह छिंदा नामधारी का जन्मदिन भी साथियों और समर्थकों के साथ मिलकर मनाया गया। इस दौरान सभी ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
भाजपा और अकाली दल के कई पदाधिकारियों ने भी थामा AAP का दामन
आम आदमी पार्टी में शामिल होने वाले नेताओं में भाजपा से जुड़े वार्ड इंचार्ज राजेश कुमार और बूथ इंचार्ज हरविंदर सिंह टिट्टू शामिल हैं। वहीं, अकाली दल से जुड़े बीसी विंग नेता जतिंदरजीत सिंह, दविंदर सिंह, हपिंदर सिंह, मुनीश कुमार और चरणजीत सिंह डीसी ने भी आम आदमी पार्टी का दामन थामा।
इसके अलावा सुरिंदर सिंह छिंदा नामधारी, दिनेश कुमार दमन और नरिंदर पाल सिंह सहित राजनीतिक एवं सामाजिक कार्यकर्ता भी आम आदमी पार्टी में शामिल हुए।
मेयर वनीत धीर ने नए साथियों का किया स्वागत
इस राजनीतिक घटनाक्रम से जालंधर नॉर्थ हलके से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार एवं मेयर वनीत धीर को पार्टी के नए साथियों का समर्थन मिला है। पार्टी नेतृत्व ने कहा कि आम आदमी पार्टी की जनहितैषी नीतियों, विकास कार्यों और जनसेवा की राजनीति से प्रभावित होकर विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता पार्टी के साथ जुड़ रहे हैं।







