You are currently viewing AAP विधायकों की बढ़ी मुश्किलें, एक और MLA को ED का समन; अमनदीप कौर और पूर्व अफसरों से भी होगी पूछताछ

AAP विधायकों की बढ़ी मुश्किलें, एक और MLA को ED का समन; अमनदीप कौर और पूर्व अफसरों से भी होगी पूछताछ

चंडीगढ़: पंजाब की सियासत में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की ताजा कार्रवाई ने एक बार फिर हलचल तेज कर दी है। जांच एजेंसी ने धर्मकोट से आम आदमी पार्टी के विधायक दविंदरजीत सिंह लाडी ढोस और विधायक अमनदीप कौर अरोड़ा समेत 10 से अधिक लोगों को पूछताछ के लिए समन जारी किया है। समन पाने वालों की सूची में कई पूर्व अधिकारी भी शामिल हैं, जिन्हें अलग-अलग तारीखों पर जांच एजेंसी के समक्ष पेश होने का निर्देश दिया गया है।

अलग-अलग तारीखों पर होगी पूछताछ, जोनल ऑफिस में बुलाया गया

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, विधायक अमनदीप कौर अरोड़ा और उनके पति को ईडी के जोनल ऑफिस में पेश होने के लिए कहा गया है। जांच एजेंसी ने सभी संबंधित लोगों से पूछताछ के लिए एक तय कार्यक्रम बनाया है। इसके तहत लखविंदर सिंह को 23 नवंबर और राकेश अरोड़ा को 25 नवंबर को तलब किया गया है। इसके अगले दिन यानी 26 नवंबर को विधायक अमनदीप कौर अरोड़ा को पूछताछ के लिए बुलाया गया है, जबकि धर्मकोट के विधायक लाडी ढोस और जसपाल सिंह को 27 नवंबर को पेश होने का निर्देश दिया गया है।

पूर्व तहसीलदार समेत कई अन्य नाम भी शामिल, पहले हो चुकी है तलाशी

पूछताछ का यह सिलसिला नवंबर के अंत से लेकर दिसंबर की शुरुआत तक जारी रहेगा। तय शेड्यूल के अनुसार बलजिंदर सिंह को 30 नवंबर और अमरिंदर सिंह को 2 दिसंबर की तारीख दी गई है। इसके अलावा निर्भय सिंह, गुरदीप सिंह और पूर्व तहसीलदार लखविंदर सिंह गिल सहित कई अन्य व्यक्तियों को भी समन भेजे गए हैं। गौरतलब है कि इस महीने की शुरुआत में ही ईडी की टीमों ने विधायक अमनदीप कौर अरोड़ा के ठिकानों पर दबिश देकर तलाशी ली थी।

Troubles mount for AAP MLAs; ED issues summons to another legislator; Amandeep Kaur and former officials