You are currently viewing जालंधर के गाज़ी गुल्ला मार्केट में पहुंचे मेयर विनीत धीर, दुकानदारों से सुनीं समस्याएं, बोले- कारोबारियों को बेहतर सुविधाएं देना हमारी पहली प्राथमिकता

जालंधर के गाज़ी गुल्ला मार्केट में पहुंचे मेयर विनीत धीर, दुकानदारों से सुनीं समस्याएं, बोले- कारोबारियों को बेहतर सुविधाएं देना हमारी पहली प्राथमिकता

जालंधर: जालंधर उत्तरी विधानसभा क्षेत्र के हलका इंचार्ज एवं नगर निगम के मेयर विनीत धीर ने वार्ड नंबर 69 स्थित गाज़ी गुल्ला मार्केट में ‘लोक मिलनी’ कार्यक्रम के तहत स्थानीय दुकानदारों और कारोबारियों से सीधा संवाद किया। इस दौरान बाजार एसोसिएशन के पदाधिकारियों और दुकानदारों ने मेयर का बुके भेंट कर स्वागत किया और क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न नागरिक समस्याओं से अवगत कराया। मेयर ने सभी दुकानदारों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और अधिकारियों से समन्वय बनाकर प्राथमिकता के आधार पर त्वरित समाधान का ठोस भरोसा दिलाया।

गाज़ी गुल्ला में दुकानदारों ने रखी समस्याएं, मेयर ने तुरंत समाधान का दिया भरोसा
‘लोक मिलनी’ के दौरान व्यापारियों ने वार्ड नंबर 69 और गाज़ी गुल्ला मुख्य बाजार में साफ-सफाई, सीवरेज व्यवस्था, स्ट्रीट लाइट्स और सड़कों की स्थिति से जुड़ी प्रमुख दिक्कतें मेयर के समक्ष रखीं। दुकानदारों का कहना था कि त्योहारी सीजन के चलते बाजारों में ग्राहकों की आवाजाही बढ़ रही है, ऐसे में बुनियादी सुविधाओं का दुरुस्त होना बेहद जरूरी है। मेयर विनीत धीर ने व्यापारियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि नगर निगम प्रशासन व्यापारियों की हर समस्या को दूर करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और इन सभी मुद्दों पर तुरंत काम शुरू करवाया जाएगा।

जनता की समस्याओं का हल और बेहतर सुविधाएं देना हमारी प्राथमिकता: विनीत धीर
व्यापारियों से बातचीत करते हुए हलका इंचार्ज एवं मेयर विनीत धीर ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार आम लोगों और व्यापारियों की समस्याओं को उनके द्वार पर जाकर हल करने में विश्वास रखती है। उन्होंने कहा कि शहर के हर वार्ड और बाजार में बुनियादी ढांचे को मजबूत किया जा रहा है। शहर के विकास और व्यापारिक गतिविधियों को सुगम बनाना नगर निगम की प्राथमिकताओं में शामिल है। इस अवसर पर स्थानीय वार्ड के कई गणमान्य नागरिक, व्यापारी संगठन के प्रतिनिधि और पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Mayor Vineet Dhir visited Ghazi Gulla Market in Jalandhar, listened to the problems of shopkeepers