जालंधर( अमन बग्गा ) सिद्ध शक्तिपीठ श्री देवी तालाब मंदिर के नजदीक शराब का ठेका खुलने से लोगों के मन मे प्रशासन व आप सरकार के प्रति भारी रोष देखने को मिल रहा है । वही इस मामले में श्री देवी तालाब मन्दिर कमेटी के महासचिव श्री राजेश विज ने भारी आपत्ति जताई है।
उन्होंने कहा कि हमें नही मालूम प्रशासन ने यह शराब के ठेके को कैसे इजाजत दे दी ,प्रशासन को समझना चाहिए कि भारत मे ही नही विश्व भर में श्री देवी तालाब मन्दिर की मान्यता हैं। इस रोड पर प्राचीन हनुमान मंदिर और गौशाला भी स्थित है। हजारो लोग हर रोज मन्दिर में दर्शन व गौशाला में सेवा के लिये आते हैं और यह श्री देवी तालाब मंदिर सिद्ध शक्ति पीठ हैं । लाखों करोड़ों हिंदुओं की आस्था इस मंदिर के साथ जुड़ी हुई है फिर इतना कुछ होते हुए इस सड़क पर शराब का ठेका खुलने से जालंधर के लोगो का सिर शर्म से झुक गया है। साथ ही मां त्रिपुरमालिनी जी के भक्तों के हृदय को गहरा आघात पहुंचा है।
उन्होंने कहा कि ठेके के नजदीक APJ स्कूल भी है जिस से बच्चों पर भी बुरा असर पड़ सकता है।
उन्होंने कहा कि प्रशासन को हिंदुओ की आस्था का ध्यान रखते हुए इस ठेके को बंद करवाना चाहिए।
शराब के ठेके को लेकर शहर के कई हिदू संग़ठनो में भारी रोष
इस मामले में पंडित दीनदयाल स्मृति मंच के प्रधान किशन लाल शर्मा ने कहा कि मंदिर के नजदीक ठेका खुलने से धार्मिक भावना आहत होगी। आसपास के दुकानदारों के व्यापार पर भी असर होगा। यहां पास में ही स्कूल है। इससे बच्चों पर बुरा असर पड़ेगा। सड़क पर असामाजिक तत्व का जमावड़ा लगने से माहौल खराब होगा और महिलाओं की सुरक्षा पर भी बड़ा सवाल खड़ा होगा।










