जालंधर: पंजाब सरकार की ‘मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना’ के तहत जालंधर के बस्ती बावा खेल (राज नगर) क्षेत्र से आस्था और उत्साह का एक अद्भुत नजारा देखने को मिला। मेयर विनीत धीर ने बड़ी संख्या में पवित्र गुरुधामों के दर्शन के लिए जा रहे बुजुर्ग श्रद्धालुओं के जत्थे को पूरे सम्मान के साथ हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
श्रद्धालुओं को रवाना करते हुए मेयर विनीत धीर ने कहा कि समाज के बुजुर्ग हमारी अमूल्य सांस्कृतिक धरोहर हैं और उनकी सेवा करना व उनकी धार्मिक भावनाओं का आदर करना हम सभी का नैतिक कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि मान सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना का मुख्य उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों को उनके जीवन के इस पड़ाव पर बिना किसी आर्थिक बोझ के निशुल्क धार्मिक यात्रा कराना है, ताकि वे सुकून से अपने आराध्य के दर्शन कर सकें।
मेयर विनीत धीर ने बताया कि तीर्थ यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए भगवंत मान सरकार द्वारा चाक-चौबंद इंतजाम किए गए हैं। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के लिए आरामदायक सफर, ठहरने के लिए बेहतरीन आवास और समय पर शुद्ध व पौष्टिक भोजन का पूरा प्रबंध किया गया है। क्षेत्रवासियों ने मेयर विनीत धीर की इस पहल और सरकार के इस प्रयास की जमकर सराहना की।


Chants of devotion echoed from this area of Jalandhar as elderly residents set out to visit holy shrines








