You are currently viewing दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान पहुंचे CM नायब सिंह सैनी, सुशील रिंकू और जगबीर सिंह बराड़; संत श्री आशुतोष जी महाराज का लिया आशीर्वाद

दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान पहुंचे CM नायब सिंह सैनी, सुशील रिंकू और जगबीर सिंह बराड़; संत श्री आशुतोष जी महाराज का लिया आशीर्वाद

जालंधर (अमन बग्गा): हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान पहुंचकर संस्थान के संस्थापक एवं संचालक संत श्री आशुतोष महाराज जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उनके साथ पूर्व सांसद सुशील रिंकू सहित कई गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री ने संत श्री आशुतोष महाराज जी की प्रेरणा एवं मार्गदर्शन में संचालित विभिन्न सामाजिक एवं जनकल्याणकारी प्रकल्पों की सराहना की। उन्होंने विशेष रूप से कामधेनु गौशाला, जैविक कृषि तथा आयुर्वेदिक उत्पादों से जुड़े कार्यों की विस्तृत जानकारी ली और कहा कि ये प्रकल्प समाज, पर्यावरण संरक्षण तथा भारतीय संस्कृति के संवर्धन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने स्वामी परमानंद जी, स्वामी विश्वानंद जी, स्वामी गिरिधरानंद जी, स्वामी उमेशानंद जी, स्वामी चिन्मयानंद जी, स्वामी गुरुकृपानंद जी तथा स्वामी मनेश्वरानंद जी के साथ संस्थान की सामाजिक, आध्यात्मिक एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों पर विचार-विमर्श किया। उन्होंने कहा कि दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान आध्यात्मिक जागरूकता के साथ-साथ समाज सेवा और जनकल्याण के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय योगदान दे रहा है।

कार्यक्रम में पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल (सिरसा), पूर्व सांसद सुशील रिंकू तथा भाजपा जालंधर के जिला अध्यक्ष जगबीर बराड़ भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि उनका दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान के साथ कई वर्षों से आत्मीय जुड़ाव रहा है। उन्होंने संस्थान द्वारा समाजहित में किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना करते हुए इन जनकल्याणकारी प्रयासों को निरंतर आगे बढ़ाने के लिए अपनी शुभकामनाएं एवं प्रोत्साहन व्यक्त किया।

CM Nayab Singh Saini, Sushil Rinku, and Jagbir Singh Brar visited Divya Jyoti Jagrati Sansthan