You are currently viewing जालंधर पुलिस ने हेरोइन समेत पकड़े दो युवक, मामला दर्ज

जालंधर पुलिस ने हेरोइन समेत पकड़े दो युवक, मामला दर्ज

 

जालंधर( अमन बग्गा)पेसो की लालच में नशा बेचने वाले युवाओं को नशे की दलदल में धकेलने में कोई कसर नही छोड़ रहे। एक और नशा बेचने वाला पुलिस के हत्थे चढ़ा।

जानकारी देते हुए थाना रामामंडी की पुलिस ने बताया कि पुलिस पार्टी ने पीएपी कंपलेक्स जालंधर के पास से दो लोगों को 4 ग्राम हेरोइन सहित पकड़ने में सफलता हासिल की है पकड़े गए व्यक्तियों की पहचान गुरुप्रीत पुत्र गुरु नाम निवासी चोगिटी जालंधर और सनी पुत्र आजाद निवासी फिलोर जालंधर के रूप में हुई है पुलिस अपनी बनती कार्रवाई कर रही है।

वही आजकल एक एम नाम का नशा तस्कर अपने करिन्दों के जरिये नशे का काला कारोबार जोरो शोरों से कर रहा है। हम जल्द ही M नाम वाले इस नशा तस्कर को सबूतों समेत जेल की सलाखों में पहुँचाने का यत्न करेंगे। सूत्रों के हवाले से ये जानकारी मिली है कि ये किशनपुरा मुस्लिम कॉलोनी धानकी मोहल्ला काजी मंडी आदि इलाको में अपने करिंदोक जरिये नशा बिकवा कर रोज हज़ारों कमा रहा है।

हमारी टीम जल्द ही पुलिस कमिश्नर समेत तमाम पुलिस अधिकारियों को इस M नाम के नशा तस्कर और उस के करिन्दों का खुलासा करेगी।