जालंधर में पुलिस ने रेड कर गिरफ्तार किया नामी स्कूल का मालिक, कई राज खुलने की आशंका, अवैध कॉलोनियां काटने से लगा चुका सरकार को करोड़ों का चूना, टीचर्स व स्टाफ की सैलरी भी महीनों से बकाया

जालंधर( अमन बग्गा ) शहर से इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। फाजिल्का पुलिस ने जालंधर के पॉश एरिया मॉडल टाउन में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक नामी स्कूल के मालिक को हिरासत में ले लिया है।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने आज तड़के करीब 5 बजे रेड की और स्कूल मालिक को उनके घर से उठाकर अपने साथ फाजिल्का ले गई। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई धोखाधड़ी से जुड़े एक मामले में की गई है, जिसमें जलालाबाद में एफआईआर दर्ज होने की बात कही जा रही हैं।

सूत्रों के अनुसार, फाजिल्का पुलिस ने इस संबंध में जालंधर कमिश्नरेट पुलिस को भी सूचित किया था। हालांकि, अभी तक पूरे मामले की आधिकारिक पुष्टि या विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

सूत्रों का यह भी कहना है कि गिरफ्तार किया गया व्यक्ति वही स्कूल मालिक है, जिस ने कई अवैध कॉलोनियों को काट कर सरकार को लाखों करोड़ों रुपए का चूना लगाया हैं । इतना ही नहीं इस के स्कूलों में टीचर्स और स्टाफ को कई कई महीने तक तनख्वाह नहीं दी जाती।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आने वाले समय में और खुलासे होने की संभावना है। PLN की टीम जल्दी ही इस स्कूल मालिक का नाम फोटो एवं FIR समेत खुलासा करने का प्रयास करेगी।