You are currently viewing इस दिन से प्रदेश कांग्रेस की कमान संभालेंगे परगट सिंह, कार्यभार से पहले AAP सरकार पर साधा निशाना, बोले- कर्मचारियों को तुरंत दें DA

इस दिन से प्रदेश कांग्रेस की कमान संभालेंगे परगट सिंह, कार्यभार से पहले AAP सरकार पर साधा निशाना, बोले- कर्मचारियों को तुरंत दें DA

चंडीगढ़: पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह 11 अक्टूबर को औपचारिक रूप से पार्टी की कमान संभालेंगे। उनके पदभार ग्रहण करने के साथ ही राज्य में कांग्रेस के नए संगठनात्मक दौर की औपचारिक शुरुआत होगी। हालांकि, कमान संभालने से ठीक पहले परगट सिंह ने आक्रामक तेवर दिखाते हुए सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान से मांग की है कि राज्य के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों को तुरंत बकाया महंगाई भत्ता (DA) जारी किया जाए और इसके भुगतान का स्पष्ट रोडमैप जनता के सामने रखा जाए।

कर्मचारियों के हक पर हाईकोर्ट का अवमानना नोटिस गंभीर मामला
परगट सिंह ने लंबित डीए के मुद्दे पर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट द्वारा पंजाब के मुख्य सचिव को जारी किए गए अवमानना नोटिस (कंटेम्प्ट ऑफ कोर्ट) को बेहद गंभीर करार दिया। उन्होंने कहा कि यह शर्मनाक स्थिति है कि कर्मचारियों को अपने जायज और कानूनी हक के लिए सरकार के खिलाफ अदालत का दरवाजा खटखटाना पड़ रहा है।

वादे भूल गई मान सरकार, स्थिति स्पष्ट करे प्रशासन
कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सत्ता में आने से पहले आम आदमी पार्टी ने कर्मचारियों, पेंशनरों और आम जनता से बड़े-बड़े वादे किए थे, लेकिन आज की हकीकत यह है कि सरकार अपने कर्मचारियों की बुनियादी देनदारियों को भी पूरा नहीं कर पा रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री से सवाल किया कि सरकार बताए कि कर्मचारियों के डीए बकाये की अब तक की वास्तविक स्थिति क्या है और इसे जारी करने के लिए सरकार क्या ठोस कदम उठा रही है। उन्होंने दोहराया कि कांग्रेस पार्टी कर्मचारियों और पेंशनरों के अधिकारों की लड़ाई सड़क से लेकर सदन तक पूरी मजबूती से लड़ेगी।

Pargat Singh to take charge of the state Congress today; ahead of assuming office, he targeted the AAP government