You are currently viewing वार्ड 79 में लोक मिलनी कार्यक्रम, लोगों ने रखीं समस्याएं, मेयर विनीत धीर ने जल्द समाधान का दिया भरोसा: सुशील तिवारी

वार्ड 79 में लोक मिलनी कार्यक्रम, लोगों ने रखीं समस्याएं, मेयर विनीत धीर ने जल्द समाधान का दिया भरोसा: सुशील तिवारी

जालंधर: वार्ड नंबर 79 के संजय गांधी नगर में आप नेता सुशील तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित लोक मिलनी कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी पहुंचे। लोगों ने सीवरेज, गंदे पानी, कूड़े-कचरे और सफाई व्यवस्था से जुड़ी समस्याएं मेयर विनीत धीर के समक्ष रखीं।

मेयर विनीत धीर ने लोगों की समस्याएं सुनते हुए जल्द समाधान करवाने का भरोसा दिया। उन्होंने सुशील तिवारी की सक्रियता की सराहना करते हुए कहा कि तिवारी लगातार क्षेत्र के लोगों के बीच रहकर काम कर रहे हैं, यही वजह है कि उनकी लोक मिलनी में इतनी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे हैं।

गौरतलब है कि वार्ड 79 को लंबे समय से कांग्रेस के प्रभाव वाला क्षेत्र माना जाता रहा है। ऐसे में सुशील तिवारी की लोक मिलनी में उमड़ी भारी भीड़ को स्थानीय राजनीति में उनके बढ़ते जनसंपर्क और प्रभाव के रूप में देखा जा रहा है।

सुशील तिवारी ने कहा कि जनता का विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है और क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए उनका प्रयास लगातार जारी रहेगा। इस अवसर पूर्व पार्षद ओम प्रकाश हीर ,भाजपा नेता नवीन शर्मा ,भाजपा नेता रौशन हीर , सनी यादव, अमर सोनकर, मनोज तिवारी ,संजय , सुख रंधावा, पार्षद चरणजीत, भी विशेष रूप से पहुंचे और क्षेत्रवासियों से मुलाकात की।

‘Lok Milni’ program held in Ward 79; residents raised their issues, and Mayor Vineet Dhir assured a speedy resolution: Sushil Tiwari.