You are currently viewing ‘गंदे वीडियो से ब्लैकमेल कर किया जबरन निकाह’, पाकिस्तान गई पंजाब की सरबजीत का रो-रोकर बुरा हाल, अब भारत लौटने की लगाई गुहार

‘गंदे वीडियो से ब्लैकमेल कर किया जबरन निकाह’, पाकिस्तान गई पंजाब की सरबजीत का रो-रोकर बुरा हाल, अब भारत लौटने की लगाई गुहार

जालंधर: भारत से पाकिस्तान जाकर एक मुस्लिम व्यक्ति से निकाह करने वाली पंजाब की सरबजीत कौर की दर्दनाक सच्चाई सामने आई है। सरबजीत ने अब अपने भारतीय पति करनैल सिंह और पाकिस्तानी एडवोकेट अली चंगेजी संधू से संपर्क कर वापस भारत लौटने की गुहार लगाई है। एडवोकेट संधू ने बताया कि सरबजीत कौर पाकिस्तान में बेहद भयानक और कठिन परिस्थितियों से गुजर रही है। उसका पाकिस्तानी पति नासिर हुसैन उसे लगातार प्रताड़ित कर रहा है। बातचीत के दौरान सरबजीत बेहद भावुक हो गईं और रोते हुए अपनी दर्दभरी आपबीती दुनिया के सामने रखी।

आपत्तिजनक वीडियो डिलीट करवाने गई थी पाकिस्तान

सरबजीत कौर ने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए बताया कि वह अपनी मर्जी से निकाह करने नहीं, बल्कि नासिर हुसैन के पास मौजूद अपनी कुछ आपत्तिजनक तस्वीरों और वीडियो को डिलीट करवाने के मकसद से पाकिस्तान गई थी। लेकिन वहां पहुंचने पर नासिर ने उन्हीं वीडियो और तस्वीरों का इस्तेमाल कर उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। सरबजीत का आरोप है कि उस पर अत्यधिक मानसिक और शारीरिक दबाव डाला गया और ब्लैकमेल करके जबरन उसका धर्म परिवर्तन करवाकर निकाह किया गया।

हाईकोर्ट में बयान दर्ज कराने से रोका गया

अपनी आजादी की जंग लड़ रही सरबजीत कौर ने बताया कि वह लाहौर हाईकोर्ट में चल रही एक याचिका की सुनवाई के दौरान अपने ऊपर हुए जुल्म का बयान दर्ज कराना चाहती थी। इसके लिए 6 मार्च की सुबह करीब 7 बजे जब एक टैक्सी उसे लेने के लिए नासिर हुसैन के घर के बाहर पहुंची, तो नासिर और उसके परिवार वालों ने हंगामा कर दिया। परिवार ने धमकी दी कि अगर वह अदालत गई तो इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे और उसे जबरन घर में ही रोक लिया गया।

नासिर और उसकी पहली पत्नी पर केस करने की तैयारी

लगातार मिल रही प्रताड़ना से तंग आकर सरबजीत कौर ने अब आर-पार की लड़ाई का मन बना लिया है। उसने स्पष्ट किया है कि वह नासिर हुसैन, उसकी पहली पत्नी और उसकी बेटी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करना चाहती है। एडवोकेट अली ने सरबजीत कौर से बातचीत का यह दिल दहला देने वाला वीडियो भी जारी किया है। हालांकि, यह बातचीत 5 मार्च को हुई थी, लेकिन मामले की गंभीरता को देखते हुए इस वीडियो को अब सार्वजनिक किया गया है।

‘Forced into marriage after being blackmailed with obscene videos’, Sarabjit, a woman from Punjab who went to Pakistan