You are currently viewing हवस की आग में अंधा हुआ सौतेला पिता, बेटी को नींद की गोलियां देकर करता रहा दुष्कर्म, ऐसे खुला राज
False father in the fire of lust, misbehaving with sleeping pills, such open raj

हवस की आग में अंधा हुआ सौतेला पिता, बेटी को नींद की गोलियां देकर करता रहा दुष्कर्म, ऐसे खुला राज

यमुनानगरः हवस की आग में अंधे एक कलयुगी सौतेले पिता ने अपनी सगी बेटी को नींद की गोलियां देकर दुष्कर्म करता रहा। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी अनुसार फर्कपुर थाना एरिया में 12 वर्षीय किशोरी के साथ उसके ही सौतेले पिता उसे नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म करता था जब इस बात का किशोरी की मां को पता लगा तो वह बेटी को लेकर महिला थाने पहुंची और शिकायत दी। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। पुलिस के मुताबिक महिला ने बताया कि उसकी पहली शादी से एक बेटी है और पति की कुछ समय पहले मौत हो गई थी। 2009 में उसने रेलवे वर्कशाप में कांट्रेक्ट बेस पर नौकरी कर रहे व्यक्ति से शादी की। शादी के बाद उन्हें एक लड़का और एक लड़की हुई।
महिला ने आरोप लगाया कि उसका पति 12 वर्षीय सौतेली बेटी पर गंदी नजर रखता था और उसे नींद की गोलियां देकर उसके साथ दुष्कर्म करता था। दो दिन पहले भी उसने अपनी बेटी के साथ गलत काम कर रहा था तभी उसकी मां ने देख लिया।

आरोपित ने उन्हें किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। किसी तरह से महिला अपनी बेटी को लेकर थाने पहुंची और शिकायत दी। थाना प्रभारी सीमा रानी ने बताया कि आरोपित पर केस दर्ज कर लिया गया है। उसकी तलाश की जा रही है।