You are currently viewing चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की एक छात्रा ने 60 लड़कियों का नहाते हुए का वीडियो किया वायरल , 8 लड़कियों ने की ख़ुदकुशी की कोशिश. मचा हड़कंप

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की एक छात्रा ने 60 लड़कियों का नहाते हुए का वीडियो किया वायरल , 8 लड़कियों ने की ख़ुदकुशी की कोशिश. मचा हड़कंप

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की एक छात्रा ने करीब 60 लड़कियों का नहाते हुए वीडियो वायरल किया, मचा हड़कंप

पंजाब के मोहाली स्थित चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाली एक छात्रा ने ऐसा काम किया है, जिसके बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। इस छात्रा ने करीब 60 छात्राओं की नहाते हुए वीडियो वायरल कर दी है। उसने इन वीडियोज को शिमला में रहने वाले अपने दोस्त को भेजा, जिसने इन्हें सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।  जब इसका पता चला तो 8 छात्राओं ने खुदकुशी की कोशिश की, जिन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वीडियो भेजने वाली लड़की और वायरल करने वाला उसका दोस्त, दोनों ही हिमाचल के रहने वाले हैं। पुलिस ने वीडियो भेजने वाली छात्रा को हिरासत में ले लिया है। रात करीब ढाई बजे हुई इस घटना का पता चलते ही पुलिस पहुंची। हालांकि गुस्से में छात्राएं पुलिस पर भी भड़क गईं। उन्होंने पुलिस का भी विरोध किया और उनकी गाड़ियों से तोड़फोड़ भी की। फिलहाल कैंपस में माहौल तनावपूर्ण है।

इस मामले में सबसे अहम अब छात्राओं की वीडियो लगातार बनाए जाने का मुद्दा है। छात्रा काफी समय से यह वीडियो बना रही थी। आखिर इन वीडियो को इकट्‌ठा करने का मकसद क्या था? इसको लेकर पुलिस छानबीन में जुट गई है। पुलिस शिमला में रहने वाले आरोपी दोस्त को पकड़ने के लिए कार्रवाई शुरू कर चुकी है। यह लड़की भी हिमाचल की है और लड़का भी वहीं का है। ऐसे में इन दोनों ने यह क्यों किया? इसको लेकर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं।

लड़की की हालत गंभीर, परिजन बुलाए

जिन लड़कियों ने खुदकुशी की कोशिश की, उन्होंने अपना वीडियो सोशल मीडिया पर देख लिया था। इसके बाद उन सभी 8 छात्राओं को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। इनमें से एक लड़की की हालत गंभीर है। पुलिस ने सभी के परिजनों को वहां बुला लिया है।