You are currently viewing बीजेपी सांसद हंसराज हंस के दफ्तर के बाहर चली ताबड़तोड़ गोलियां, आरोपी बोले- समय देकर भी नहीं की मुलाकात

बीजेपी सांसद हंसराज हंस के दफ्तर के बाहर चली ताबड़तोड़ गोलियां, आरोपी बोले- समय देकर भी नहीं की मुलाकात

नई दिल्लीः भाजपा सांसद हंसराज हंस के रोहिणी स्थित ऑफिस के बाहर आज ताबड़तोड़ गोलियां चली जिसके बाद वहां दहशत का माहौल बन गया। घटना को लेकर रोहिणी के डीसीपी एसडी मिश्रा ने कहा कि रोहिणी कार्यालय के बार हवा में गोलियां चलाई गई हैं।

Image result for firing outside hansraj hans office

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, बदमाशों ने सांसद हंस राज हंस के दफ़्तर के बाहर तीन राउंड फायर किया था। जिसमें दो गोली हवा में चलाईं और एक गोली दफ़्तर के दरवाजे पर मारी गई है। रोहिणी नार्थ थाना पुलिस की टीम इस मामले की तफ़्तीश कर रही है। राहत की बात ये रही कि गोली किसी को नहीं लगी। वहीं फायरिंग करने वाले फरार हो गए हैं। पुलिस ने कहा कि व्यक्ति की पहचान कर ली गई है जिसके बाद आगे की जांच की जा रही है।

Image result for firing outside hansraj hans office

डीसीपी रोहणी के मुताबिक, फायरिंग करने वाला सफेद पायजामे में और केसरिया कुर्ते में था। गोलीबारी के बाद आरोपी चिल्लाते नजर आए और कहा- सांसद ने उन्हें मिलने का समय दिया था लेकिन मिले नहीं। इसके बाद आरोपी फरार हो गया।