You are currently viewing CBI ने किया बड़ा खुलासा- ब्रजेश ठाकुर और साथियों ने की 11 लड़कियों की हत्या, मिली हड्डियों की पोटली
Brajesh Thakur and his colleagues killed 11 girls, found arrested in Bally

CBI ने किया बड़ा खुलासा- ब्रजेश ठाकुर और साथियों ने की 11 लड़कियों की हत्या, मिली हड्डियों की पोटली

नई दिल्लीः बिहार के बहुचर्चित मुजफ्फरपुर शेल्टर होम में यौन उत्पीड़न मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में सनसनीखेज खुलासा करते हुए कहा कि मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर और उसके साथियों ने मिलकर कथित रूप से 11 लड़कियों की हत्या की थी और एक श्मशान घाट से ‘हड्डियों की पोटली’ बरामद हुई है। अब इस मामले की अगली सुनवाई 6 मई को होगी।

सीबीआई ने देश की शीर्ष अदालत में दायर अपने हलफनामे में कहा कि जांच के दौरान दर्ज पीड़ितों के बयानों में 11 लड़कियों के नाम सामने आए हैं जिनकी कथित रूप से ब्रजेश ठाकुर और उनके सहयोगियों ने हत्या कर दी थी. सीबीआई ने कहा कि एक आरोपी की निशानदेही पर एक श्मशान घाट के एक खास स्थान की खुदाई की गई जहां से हड्डियों की पोटली बरामद हुई है।

मुजफ्फरपुर शेल्टर होम में यौन उत्पीड़न मामले में सीबीआई की ओर से दाखिल चार्जशीट के बाद राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव ने आज शनिवार को ताबड़तोड़ 4 ट्वीट करते हुए नरेंद्र मोदी और बिहार सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सवाल उठाते हुए कहा नरेंद्र मोदी आज फिर बिहार आ रहे हैं, लेकिन इस घिनौने कुकृत्य पर उनकी जुबान नहीं खुलेगी क्योंकि उनके मित्र नीतीश कुमार और बीजेपी के कई मंत्री इस बलात्कार कांड में संलिप्त है. सीबीआई के अंतरिम निदेशक को इन बलात्कारियों को बचाने के लिए ही सजा मिली थी।