वीडियो देखें
जानें क्या है पूरा मामला
बीजेपी के दिग्गज नेता कैलाश विजयवर्गीय के बेटे और इंदौर विधायक आकाश विजयवर्गीय की गुंडागर्दी सामने आयी है। इस वीडियो में वह निगम अधिकारी से साथ मारपीट कर रहे हैं। यहां पर इंदौर के निगम अधिकारियों की टीम जर्जर मकानों को तोड़ने के लिए आई थी। लेकिन आकाश विजयवर्गीय उनपर ही बरस पड़े। आकाश ने अतिक्रमण हटाने गयी नगर निगम की टीम के साथ क्रिकेट के बैट से मारपीट की। सामने आए वीडियो में आकाश विजयवर्गीय एक बैट से निगम अधिकारी पर हमला करते हुए दिख रहे हैं। उन्होंने नगर निगम की जेसीबी मशीन की चाभी निकाल ली।
बीजेपी के बड़े नेता कैलाश विजयवर्गीय के बेटे और विधायक आकाश विजयवर्गीय का मारपीट करते हुए एक वीडियो सामने आया है। नगर निगम की टीम गंजी कंपाउंड इलाके में जर्जर मकान तोड़ने पहुंची थी। लोग इसका विरोध कर रहे थे। उसी दौरान आकाश भी अपने समर्थकों के साथ वहां पहुंच गए और कार्रवाई का विरोध करने लगे। उन्होंने खुले आम अधिकारियों को अतिक्रमण ना हटाने की चेतावनी दी। बीजेपी विधायक आकाश विजयवर्गीय के समर्थक भी गुंडागर्दी कर रहे थे। वो जेसीबी मशीन पर चढ़ गए और कार्रवाई का विरोध करने लगे और जेसीबी मशीन की चाभी निकाल ली।




