You are currently viewing पत्नी ने प्रेमिका के साथ रंगरलियां मनाते हुए पकड़ा, अंडरवियर में ही पाइप से उतरकर भागा पति, जमकर हुआ हाईवोल्टेज ड्रामा

पत्नी ने प्रेमिका के साथ रंगरलियां मनाते हुए पकड़ा, अंडरवियर में ही पाइप से उतरकर भागा पति, जमकर हुआ हाईवोल्टेज ड्रामा

रीवाः मध्यप्रदेश के रीवा जिले के बिछिया थाना क्षेत्र अंतर्गत पीएम आवास स्थित एक मल्टी फ्लैट में हुई एक शर्मनाक घटना ने रिश्तों के भरोसे और कानून की हकीकत को उजागर कर दिया। एक महिला ने अपने पति को दूसरी महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में रंगे हाथों पकड़ लिया। इसके बाद मोहल्ले में जमकर हाईवोल्टेज ड्रामा हुआ। 

गर्लफ्रेंड के साथ रंगे हाथ पकड़े गए नेता जी

पत्नी को जानकारी मिली कि उसका पति अपनी प्रेमिका के साथ है। वह तुरंत फ्लैट पर पहुंची। उसने अंदर जाकर देखा तो पति अपनी गर्लफ्रेंड के साथ आपत्तिजनक स्थिति में थे। इतना देखते ही पत्नी का गुस्सा भड़क गया। उसने वहीं दोनों की पिटाई करना शुरू कर दिया।

ड्रेनेज पाइप से उतरकर भागा पति

पत्नी के फ्लैट पर पहुंचते ही पति किसी तरह चुंगल से बचकर भागने में सफल हो गया। वह अंडरवियर मिल पहने ही तीसरे फ्लोर से ड्रेनेज पाइप की मदद से नीचे उतरकर भाग गया। हालांकि गर्लफ्रेंड पत्नी के चुंगल में फंस गई। उसने भी भागने का प्रयास किया। लेकिन महिला ने फ्लैट का गेट बंद कर उसको पीटना शुरू कर दिया।

मारपीट से लहूलुहान हुई युवती

नेता की पत्नी ने प्रेमिका को चप्पलों और लातों से इतनी बुरी तरह से पिटाई कर दी, जिससे युवती खून से लथपथ हो गई। हालांकि फ्लैट पर हंगामा देख मोहल्ले में शोर मच गया। लोग वहां जमा हो गए। किसी ने पुलिस को घटना की जानकारी दे दी। मौके पर पुलिस ने पहुंच कर आगे की कार्रवाई की।

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Jaspreet Singh (@akstudyvisa1)

Bichhiya Rewa MP Wife caught husband with girlfriend