You are currently viewing यमुनानगर से शादी करने के बाद ससुराल आ रही दुल्हन की गाड़ी का लुधियाना में भयानक एक्सीडेंट, नवविवाहिता समेत 4 की दर्दनाक मौत

यमुनानगर से शादी करने के बाद ससुराल आ रही दुल्हन की गाड़ी का लुधियाना में भयानक एक्सीडेंट, नवविवाहिता समेत 4 की दर्दनाक मौत

लुधियानाः महानगर के ढंडारी इलाके में सोमवार सुबह एक डोली वाली कार की कंबाईन के साथ जबरदस्त टक्कर होने के कारण कार में बैठी नई नवेली दुल्हन समेत 4 की दर्दनाक मौत हो गई जबकि इस हादसे में 5 लोंग गंभीर ज़ख्मी है। यह दर्दनाक हादसा सोमवार सुबह लुधियाना-दिल्ली हाईवे के ढंडारी कलां के नजदीक हुआ।

जानकारी के अनुसार हरियाणा के यमुना नगर से ये डोली वाली कार लुधियाना के टिब्बा रोड़ इलाके में आनी थी। इस दौरान ढंडारी इलाके में कम्बाइन के साथ सीधी टक्कर होने से बलैरों के परखचें उड़ गए। इस हादसे में कार चालक जमशेद की मौके पर मौत हो गई। वहीं कम्बाइन चालक समेत 5 बुरी तरह से ज़ख्मी हुए है, जिन्हें पास के ही अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक उन सभी लोगों की हालत बेहद ही गंभीर है।

मृतकों की पहचान दुल्हन हीना (22), उसकी जेठानी हुस्न बानो, जहरीना जमाल और दूल्हे अंजुम के भतीजे जमशेद आलम के रुप में हुई है। दूल्हे और उसकी साली रुखसाना की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है। डॉक्टर अंजुम के बारे में स्थिति को पूरी तरह से स्पष्ट नहीं कर रहे है।

टिब्बा रोड के कृष्णा विहार कालोनी की गली नंबर पांच में रहने वाले अंजुम (25) का निकाह यमुनानगर स्थित जगाधरी की रहने वाली हीना के साथ शनिवार को तय हुआ था। रविवार सुबह घर से बैंड बाजे के साथ दुल्हन को लेने के लिए बारात निकली थी। रात को दोनों का अच्छे से निकाह हुआ और सुबह पांच बजे जगाधरी से डोली निकली थी।

खुद की बोलेरो गाड़ी होने के कारण अंजुम ने गाड़ी किसी को देने की बजाय खुद ही चलाना बेहतर समझा। उसने दुल्हन हीना को अपने साथ वाली सीट पर बैठा लिया। बोलेरो में अंजुम की दोनों भाभियां हुस्न बानो और जहरीना जमाल के साथ-साथ भतीजा जमशेद आलम भी सवार हो था।

इन्हीं के साथ गाड़ी में अंजुम की साली रुखसाना भी थी। सभी लोग गाड़ी में खुशी-खुशी लौट रहे थे। गाड़ी की रफ्तार तेज थी। इसी दौरान गाड़ी आगे जा रही कंबाइन से टकरा गई और दुल्हन समेत चार की मौत हो गई।