Video देखें
⇑ यहां क्लिक करें
यमुनानगर (अमन बग्गा) हरियाणा में उस समय गुंडागर्दी का नंगा नाच देेखने को मिला जब गुंडों ने दुकान में घुस कर दिनदिहाड़े युवक पर तलवारों से कातिलाना हमला कर उसे लहूलुहान कर डाला। घटना शादीपुर खजूरी रोड पर ड्रीम वर्ल्ड के नाम से रेडीमेड कपड़े की दुकान की है। जहाँ दुकान में घुस कर आठ दस युवकों ने एक युवक पर दिनदिहाड़े तलवार और रॉड से कातिलाना हमला कर दिया
10 मिनट तक हमलावर उस पर तलवार से वार करते रहे। तलवारों के हमले से जगह-जगह खून फैल गया। शहजाद वहीं बेहोश होकर गिर पड़ा। और हमलावर हथियार लहराते हुए फरार हो गए।

इसमें वह बुरी तरह से घायल हो गया। उसे पीजीआई में भर्ती कराया गया है। युवक की हालत बेहद गम्भीर है। हमले के पीछे पुरानी रंजिश बताई जा रही है। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है।

हमला करने वालों पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। हालांकि अभी तक कोई भी हमलावर पकड़ा नहीं जा सका।




