चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की एक छात्रा ने करीब 60 लड़कियों का नहाते हुए वीडियो वायरल किया, मचा हड़कंप
पंजाब के मोहाली स्थित चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाली एक छात्रा ने ऐसा काम किया है, जिसके बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। इस छात्रा ने करीब 60 छात्राओं की नहाते हुए वीडियो वायरल कर दी है। उसने इन वीडियोज को शिमला में रहने वाले अपने दोस्त को भेजा, जिसने इन्हें सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जब इसका पता चला तो 8 छात्राओं ने खुदकुशी की कोशिश की, जिन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है।






