You are currently viewing जालंधर में हमलावरों ने हिन्दू नेता शशि शर्मा और उन के बेटे को तेजधार हथियारों से काट डाला, बाप बेटा लहूलुहान, इलाके में दहशत,

जालंधर में हमलावरों ने हिन्दू नेता शशि शर्मा और उन के बेटे को तेजधार हथियारों से काट डाला, बाप बेटा लहूलुहान, इलाके में दहशत,

 

जालंधर में अपराधियों के हौसले  किस कदर बुलंद है  कि आए दिन  कहीं ना कहीं  लूटपाट  चोरी  व हमले  हो रहे है  अब जालंधर में  हिंदू नेता हिन्दू नेता तथा हयूमन राईटस फ्रंट के प्रधान शशि शर्मा को उनकेे बस स्टैंड के पास दफ्तर में आज दोपहर हथियारबंद युवकों ने हमला कर दिया। तेजधार हथियारों से लैस हमलावरों ने शशि शर्मा व उनके बेटे को बुरी तरह से घायल कर दिया। घायलों को ग्लोबल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। कमिश्नरेट पुलिस अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं। जानकारी अनुसार शशि शर्मा व उनका बेटा आज बस स्टैंड के निकट मार्किट में स्थित अपने दफ्तर मे बैठे हुए थे कि अचानक तेजधार हथियारो से लैस युवकों ने उनके दफ्तर मे हमला कर दिया। अचानक हमले से अभी कोई समझ भी नहीं पाया था कि हमलावरों ने तेजधार हथियारों से शशि शर्मा व उनके बेटे को बुरी तरह से काट डाला।हमले का पता चलते ही मार्किट के दुकानदार इकट्ठे हो गए। आसपास लोगो को इकट्ठा होते देख हमलावर फरार हो गए। पता चला है कि वारदात सी.सी.टी.वी. फुटेज में कैद हुई है।