जालंधर (अमन बग्गा ) हवेली के CEO डीके उमेश के साथ पुलिस की तरफ से मारपीट का मामला सामने आया है।
पुलिस कमिश्नर को दी गयी शिकायत में उन्होंने आरोप लगाते हुए बताया कि वह मंगलवार सुबह 11.30 बजें जालंधर के अर्बन स्टेट गीता मंदिर के नजदीक से गुजर रहे थे।
गीता मंदिर के नजदीक ही उन्होंने देखा कि पुलिसकर्मी बिना हेलमेट व मास्क पहने गुजर रहे थे।
इस की जानकारी गीता मंदिर के नजदीक लगे नाके पर तैनात पुलिस कर्मियों को देते हुए कहा कि आप को बिना मास्क और हेलमेट पहने जा रहे पुलिसकर्मियों का चालान काटना चाहिए।
डीके उमेश ने आरोप लगाया है कि इस बात पर भड़कते हुए नाके पर तैनात कांस्टेबल संदीप कुमार और साहिल ने मेरे साथ मारपीट की। व मुझे थप्पड़ भी मारे।
डीके उमेश की तरफ से शिकायत मिलने के बाद जालंधर के पुलिस कमिश्नर ने मारपीट करने वाले पुलिसकर्मियों को सस्पेंड भी कर दिया गया है।
वही थाना नं. 7 के SHO का कहना है कि हमने जांच शुरू कर दी है।





