You are currently viewing बठिंडा : 10वी कक्षा में पढ़नें वाले दोस्त की किडनेपिंग कर मांगी दो करोड़ की फिरौती, पैसे न मिलने पर कर दी गला काट कर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार, फिरौती की कॉल रिकॉर्डिंग का ऑडियो वायरल

बठिंडा : 10वी कक्षा में पढ़नें वाले दोस्त की किडनेपिंग कर मांगी दो करोड़ की फिरौती, पैसे न मिलने पर कर दी गला काट कर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार, फिरौती की कॉल रिकॉर्डिंग का ऑडियो वायरल

 फिरौती की कॉल रिकॉर्डिंग का ऑडियो वायरल

 

बठिंडा (PLN) लुधियाना के हर्ष और रामपुरा के नजदीक के गांव कराड़सिंह वाला के रहने वाले जसप्रीत नेे दोस्ती के रिश्ते को तार तार करके रख दिया।

दोनो दोस्तों ने रामपुरा स्थित शहीद भगत सिंह कालोनी निवासी दुष्यंत गर्ग को फेसबुक पर स्टाइलिश फोटो पोस्ट करने का लालच देकर उकसाया। बस फिर क्या था दुष्यंत गर्ग  दोको अपने साथ लेे गए ।

मगर दोबारा अब दुष्यंत गर्ग लौट कर नही आएगा। उस ने कभी सोचा भी नही था कि उस के दोस्त उसे खौफनाक मौत देंगे।

जिसने भी इसके बारे में सुना वो एक पल के लिये सन्न रह गया।

दोनों दोस्तों ने परिजनों से दो करोड़ की फिरौती मांगी, जब फिरौती की रकम नहीं मिली तो उन्होंंने दुष्यंत गर्ग की बेरहमी से हत्या कर शव को झाड़ियों में फेंक दिया।

 घटना की सूचना मिलते ही बठिंडा पुलिस ने हत्या के कुछ घंटे बाद ही आरोपी हर्ष (18) और जसप्रीत सिंह (22) को गिरफ्तार कर थाना रामपुरा में हत्या का केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। 

उन्होंने बताया कि दुष्यंत दसवीं कक्षा का छात्र था और फेसबुक पर उसने अपनी आईडी बना रखी थी। दुष्यंत को तरह-तरह की स्टाइलिश फोटो खींच कर फेसबुक पर पोस्ट करने का शौक था। 

स्टाइलिश फोटो खींचने का लालच देकर उसके फेसबुक के दोस्त जसप्रीत एवं हर्ष उसे एक्टिवा पर बिठाकर साथ ले गए। रात करीब नौ बजे फेसबुक के दोस्तों ने छात्र के परिजनों को फोन कर दो करोड़ रुपये की फिरौती मांगी। जब उन्हें फिरौती की रकम नहीं मिली तो आरोपियों ने दुष्यंत की हत्या कर शव को रामपुरा फूल रोड पर झाड़ियों में फेंक दिया।

बठिंडा के एसएसपी नानक सिंह ने बताया कि जैसे ही पुलिस को छात्र के किडनैप होने की सूचना मिली तो तुरंत मोबाइल की लोकेशन ट्रेस करनी शुरू कर दी। छात्र के मोबाइल की लोकेशन सुबह करीब चार बजे रामपुरा फूल रोड की ट्रेस हुई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर देखा कि छात्र का गला काट कर हत्या कर शव फेंका गया है। एसएसपी ने बताया कि पुलिस ने प्राथमिक तौर पर जब छात्र के दोनों फेसबुक के दोस्तों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया तो दोनों आरोपी दोस्त जसप्रीत सिंह और हर्ष ने पूरा सच पुलिस के सामने उगल दिया।

आरोपी जसप्रीत ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि उन्होंने दुष्यंत की इसलिए हत्या कर दी, क्योंकि उनको डर था कि अगर दुष्यंत को छोड़ दिया तो वह पूरी घटना के बारे में सबको बता देगा। एसएसपी ने बताया कि पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ थाना रामपुरा में हत्या का केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।