जालंधरः अर्बन एस्टेट फेज 1 में नाकाबंदी के दौरान लाखों रुपए जब्त किये हैं। थाना 7 की पुलिस और चुनाव आयोग की टीम द्वारा नाकाबंदी गई थी। इसी दौरान बैगनआर गाड़ी में सवार कमल वर्मा पुत्र कश्मीरी लाल निवासी इंदिरा पार्क को रोक कर तलाशी ली गई तो उसके पास से 2.70 लाख रुपए जब्त किये गये। उक्त ट्रैवल एजेंट कमल नकदी के बारे में कोई पख्ता दस्तावेज पेश नहीं कर पाया। चुनाव आयोग ने बरामद राशि को जब्त कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है।
Travel agent Kamal arrested with 2.70 lakh in Jalandhar




