You are currently viewing हरियाणा रोडवेज की बस पल्टी, ड्राईवर की मौत, 25 यात्री घायल, ड्राईवर के खिलाफ मामला दर्ज
Haryana roadways bus paltry, driver killed, 25 passenger injured, driver booked

हरियाणा रोडवेज की बस पल्टी, ड्राईवर की मौत, 25 यात्री घायल, ड्राईवर के खिलाफ मामला दर्ज

भिवानीः हरियाणा के भिवानी-दादरी राेड स्थित नंदगांव माेड़ पर सवारियों से भरी राेडवेज बस पलटने से बस में सवार एक राेडवेज कर्मचारी की मौत हो गई और 25 यात्री घायल हो गए। इनमें से 15 घायलों को सिविल अस्पताल और निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है, जबकि अन्य को मामूली चोटें आई। पुलिस ने बस चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

सोमवार सुबह लगभग 6 बजे नरसिंहवास से रोडवेज की बस सवारियों को लेकर भिवानी के लिए चली। बस में नंदगांव व रूपगढ़ से सवारियां बैठीं थीं। बस जब गांव निमड़ीवाली में मोड़ पर पहुंची तो तेज गति होने के कारण चालक संतुलन नहीं रख पाया और बस पलट गई। बस एक के बाद एक तीन पलटी खाकर एक पेड़ से टकराने के बाद रुक गई और नीचे का हिस्सा ऊपर हाे गया। इससे बस में कोहराम मच गया। बस में 52 सवारियां थीं। सवारियां जैसे तैसे एक-दूसरे की मदद से बस से बाहर निकली। बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से राहगीर और वाहन चालक भी गाड़ियां रोक कर मदद के लिए मौके पर पहुंचे और घायलों को उपचार के लिए सिविल व शहर के निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया। दुर्घटना में घायल रोडवेज कर्मचारी नंदगांव निवासी 55 वर्षीय जसवंत को चिकित्सकों ने प्राथमिक जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। जसवंत भिवानी रोडवेज डिपाे में यार्ड मास्टर के पद पर तैनात था और सुबह घर से ड्यूटी पर आ रहा था। दुर्घटना के बाद बस का चालक गांव बरसाना निवासी सतीश मौके से फरार हो गया। परिचालक मनोज को भी मामूली चोट आई है। जांच अधिकारी एचसी सुरेंद्र ने बताया कि आरोपी बस चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।