You are currently viewing खतरा : Whatsapp मे ऑटोमॅटीक इंस्टॉल हुआ जासूसी सॉफ्टवेयर, Whatsapp में लगी सेंध, जल्दी करें ऐसे बचाव
Danger: Whatsapp Automatic Installed Spy Software, Whatsapp Dent, Quickly Rescue Such

खतरा : Whatsapp मे ऑटोमॅटीक इंस्टॉल हुआ जासूसी सॉफ्टवेयर, Whatsapp में लगी सेंध, जल्दी करें ऐसे बचाव

नई दिल्लीः दुनिया की सबसे बड़ी सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक ने स्वीकार किया है कि उसकी इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप में एक सुरक्षा चूक के चलते लोगों के मोबाइल फोन में जासूसी सॉफ्टवेयर इंस्टॉल हो गया है। ब्रिटेन के अखबार फाइनेंशियल टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक ये सॉफ्टवेयर एक इसराइली कंपनी ने विकसित किया है। इस जासूसी सॉफ्टवेयर को व्हाट्सऐप कॉल के जरिए लोगों के फोन में इंस्टॉल किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक यदि कोई यूजर कॉल का जबाव नहीं देता है तब भी उसके फोन में ये सॉफ्टवेयर इंस्टॉल किया जा सकता है। कनाडा के शोधकर्ताओं के मुताबिक इस जासूसी सॉफ्टवेयर से मानवाधिकार कार्यकर्ताओं और अधिवक्ताओं को निशाना बनाया गया है।

रिपोर्ट के मुताबिक फेसबुक के इंजीनियर इस सुरक्षा चूक को ठीक करने में रविवार तक जुटे थे। फेसबुक ने ग्राहकों से कहा है कि वो नए वर्जन को अपडेट कर लें अभी ये पता नहीं है कि कितने लोगों को इस साइबर हमले का निशाना बनाया गया है। हालांकि माना जा रहा है कि इस हमले में बेहद चुनिंदा लोगों को ही निशाना बनाया गया है। दुनियाभर में डेढ़ सौ करोड़ से अधिक लोग व्हाट्सऐप इस्तेमाल करते हैं। अब सवाल यह है कि यदि आपके फोन में भी जासूसी वाला सॉफ्टवेयर इंस्टॉल हो गया है तो आप क्या करना चाहिए। तो पहला काम यह है कि अपने व्हाट्सऐप ऐप को फटाफट अपडेट करें। इसके बाद अपने फोन के डाउनलोड फोल्डर में जाएं और देखें कि ऐसी कोई फाइल डाउनलोड हुई है क्या जिसे आपने डाउनलोड किया ही नहीं है। यदि ऐसी कोई फाइल मिलती है तो उसे तुरंत डिलीट करें और संभव हो तो फोन को एक बार फैक्ट्री रीसेट कर दें।