लुधियानाः महानगर के ढंडारी इलाके में सोमवार सुबह एक डोली वाली कार की कंबाईन के साथ जबरदस्त टक्कर होने के कारण कार में बैठी नई नवेली दुल्हन समेत 4 की दर्दनाक मौत हो गई जबकि इस हादसे में 5 लोंग गंभीर ज़ख्मी है। यह दर्दनाक हादसा सोमवार सुबह लुधियाना-दिल्ली हाईवे के ढंडारी कलां के नजदीक हुआ।
जानकारी के अनुसार हरियाणा के यमुना नगर से ये डोली वाली कार लुधियाना के टिब्बा रोड़ इलाके में आनी थी। इस दौरान ढंडारी इलाके में कम्बाइन के साथ सीधी टक्कर होने से बलैरों के परखचें उड़ गए। इस हादसे में कार चालक जमशेद की मौके पर मौत हो गई। वहीं कम्बाइन चालक समेत 5 बुरी तरह से ज़ख्मी हुए है, जिन्हें पास के ही अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक उन सभी लोगों की हालत बेहद ही गंभीर है।
मृतकों की पहचान दुल्हन हीना (22), उसकी जेठानी हुस्न बानो, जहरीना जमाल और दूल्हे अंजुम के भतीजे जमशेद आलम के रुप में हुई है। दूल्हे और उसकी साली रुखसाना की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है। डॉक्टर अंजुम के बारे में स्थिति को पूरी तरह से स्पष्ट नहीं कर रहे है।





