You are currently viewing पत्नी और तीन बच्चों की गला रेतकर की हत्या, whatsApp पर वीडियो भेज कर हत्यारा इंजीनियर पति बोला – मैं भी कर रहा हूँ आत्महत्या
wife-murdered-throat-and-sack-of-three-children-slapped-killer-engineer-by-sending-video-on-whatsapp-i-am-also-suicidal

पत्नी और तीन बच्चों की गला रेतकर की हत्या, whatsApp पर वीडियो भेज कर हत्यारा इंजीनियर पति बोला – मैं भी कर रहा हूँ आत्महत्या

गाजियाबादः इंदिरापुरम के ज्ञानखंड इलाके में एक इंजीनियर ने पत्नी और तीन बच्चों की गला रेतकर हत्या कर दी। फैमिली व्हाट्सएप ग्रुप पर वीडियो पोस्ट की कि उसने अपनी पत्नी व बच्चों की हत्या कर दी है और अब वह भी आत्महत्या करने जा रहा है। वीडियो को अपलोड करने के बाद आरोपी इंजीनियर मौके से फरार हो गया। जानकारी अनुसार जैसे ही फैमिली व्हाट्सएप पर परिजनों ने ये वीडियो देखी तो वह तत्काल इंदिरापुरम स्थित घर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने गेट तोड़कर शवों को बाहर निकाला। मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि घर के अंदर ड्राइंग रूम में खून से लथपथ प्रथिमेष का शव पड़ा था। अंशूबाला का शव बेडरूम में जमीन पर पड़ा था। दोनों जुड़वा बच्चों के शव बेड पर थे। तीनों की हत्या एक बड़े चाकू से की गई थी। पुलिस ने मौके से चाकू बरामद कर लिया है।

जानकारी अनुसार सुमित कुमार पत्नी अंशूबाला (32) और बच्चों प्रथिमेष (5), आकृति (4) और आरव (4) के साथ ज्ञानखंड चार के एसएस-175 बी में रहते थे। अंशूबाला एक प्राइवेट स्कूल में टीचर थी। सुमित बंगलूरू स्थित अमेरिका की एक मल्टीनेशनल कंपनी में इंजीनियर था। जनवरी में उसकी नौकरी छूट गई थी, इस कारण परिवार में कलह रहता था। शनिवार रात उन्होंने पत्नी और तीनों बच्चों की हत्या कर दी। वह रात करीब तीन बजे बैग लेकर चला गया। उन्होंने रविवार शाम परिवार के व्हाट्सएप ग्रुप पर वीडियो डाला और उसमें कहा कि मैं भी आत्महत्या करने जा रहा हूं। इसके बाद उनके परिवार के लोगों ने बहू पक्ष के लोगों को जानकारी दी और सुमित के घर पहुंचे। घर के मेन गेट पर ताला लगा था।  एसपी सिटी श्लोक कुमार ने बताया कि परिवार मूलरूप से जमशेदपुर का था। प्रथम दृष्टया यह आर्थिक तंगी में उठाया गया कदम लग रहा है। व्हाट्सएप ग्रुप पर भेजे गए वीडियो की जांच की जा रही है। इं