You are currently viewing खरड़ : बदले की आग में आगबबूला हुआ शख्स हेल्थ विभाग पहुंचा और गोली मार कर महिला ड्रग इंस्पेक्टर की कर डाली बेरहमी से हत्या, ये थी हमले वजह

खरड़ : बदले की आग में आगबबूला हुआ शख्स हेल्थ विभाग पहुंचा और गोली मार कर महिला ड्रग इंस्पेक्टर की कर डाली बेरहमी से हत्या, ये थी हमले वजह

 

खरड़ : हेल्थ विभाग के दफ्तर में चली गोलियां,महिला ड्रग इंस्पेक्टर की हत्या से फैली सनसनी

खरड़ (PLN) : खबर में बेहद ही चोंका देनी वाली बुरी ख़बर सामने आई है। खरड़ में एक 56 वर्षीय बलविंदर नामक शख्स ने 40 वर्षीय महिला ड्रग इंस्पेक्टर नेहा शोरी की गोली मारकर हत्या करने केे बाद खुद भी गोली मार कर आत्महत्या कर ली। ये दर्दनाक घटना को खरड़ के सेहत विभाग के फूड एंड ड्रग एडमिनस्ट्रेटर दफ्तर में अंजाम दिया गया है। गोलियों की आवाज से विभाग का दफ्तर पूरी तरह से गूंज उठा। पूरे इलाके में इस घटना से ख़ौफ़ पैदा हो गया है

इस हत्याकांड की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में पुलिस की तरफ से यह फिलहाल बताया जा रहा है कि नेहा शोरी ने हत्यारे बलविंदर की मोरिंडा में केमिस्ट का लाइसेंस कैंसिल कर दिया था।जिस के बाद बलविंदर द्वारा यह ख़ौफ़नाक वारदात को अंजाम दिया गया है।