जालंधर (PLN) :पंजाब पुलिस को नशे के खिलाफ जालन्धर से बडी सफलता हाथ लगी । नशा पंजाब में आज भी खुलेआम बिक रहा है लगातार पुलिस नशा तस्करों पर शिकंजा कसने की कोशिश करती है लेकिन वही तस्कर भी नई नई योजनाओं से तस्करी को सफल बनाने के प्रयास में जुटे रहते हैं।
हालात तो इस क़द्दर खराब हो चुके है कि पहले माँ थी चिटटा बेचने के धंधे मे जिसके बाद बेटे को पुलिस ने पिस्तौल व चिटटा भी बरामद करने मे सफलता हासिल की है। पकड़े गए युवको की पहचान सन्नी और राहुल के रूप में हुई है
पत्रकारों को प्रेस वार्ता में जानकारी देते पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुलकर ने बताया कि सी आई ए स्टाफ़ के प्रभारी हरविनदर सिंह को गुप्त सूचना मिली थी कि न्यू गीता कालोनी निवासी सनी नामक युवक नशीला पदार्थ लेकर आया है। जिसके बाद तुरन्त कार्यवाही करते हुए इसे 270 ग्राम नशीला पाउडर के साथ क़ाबू किया । पुलिस के अनुसार यह नशीला पाउडर अमृतसर से लेकर आता था।
वही इनकी तलाशी के दौरान पुलिस ने उसके पास से 2 पिस्तौल भी बरामद किये। पकड़े गए युवक ने बताया कि उसके दोस्त राहुल के पास भी एक पिस्तौल है। सी आई ए की के इंस्पेक्टर हरविनदर सिंह मेल पुलिस पार्टी सहित छापामारी करके राहुल निवासी वेरका मिल्क प्लांट को क़ाबू कर लिया।




