You are currently viewing जालंधर में ASI और उस की पत्नी की घर में खून से लथपथ लाशें मिलने से इलाके में दहशत, मौके पर पहुंची पुलिस

जालंधर में ASI और उस की पत्नी की घर में खून से लथपथ लाशें मिलने से इलाके में दहशत, मौके पर पहुंची पुलिस

जालंधर : जालंधर में रामा मंडी दशमेश नगर में पंजाब पुलिस के ASI औऱ उस की पत्नी की खून से लथपथ लाशें मिलने की खबर से इलाके में दहशत का माहौल है। दरअसल ए.एस.आई. गुरबखश सिंह(45) ने अपनी पत्नी वन्दना भारद्वाज (41) की गोली मारकर हत्या करने के बाद खुद भी आत्महत्या कर ली।

थाना रामा मंडी की पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल सका। पर आसपास के लोगो का कहना है कि कुछ समय से पति-पत्नी के बीच में कुछ ठीक नहीं चल रहा था। रात करीब अढ़ाई बजे एएसआई ने सर्विस रिवाल्वर से पत्नी को गोली मारी और फिर खुद को भी गोली मार ली। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।