You are currently viewing जालंधर में ‘खेलां वतन पंजाब दियां-सीजन 4’ के तहत पावरलिफ्टिंग मुकाबले, राजविंदर थियाड़ा ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला

जालंधर में ‘खेलां वतन पंजाब दियां-सीजन 4’ के तहत पावरलिफ्टिंग मुकाबले, राजविंदर थियाड़ा ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला

जालंधर: पंजाब में खेलों को बढ़ावा देने और युवाओं को खेलों से जोड़ने के उद्देश्य से ‘खेलां वतन पंजाब दियां-सीजन 4’ के तहत पूरे प्रदेश में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में जालंधर के गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई।

इस अवसर पर जालंधर कैंट हलका इंचार्ज राजविंदर थियाड़ा ने विशेष रूप से शिरकत की। उन्होंने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किए।

राजविंदर थियाड़ा ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि खेल युवाओं को शारीरिक रूप से मजबूत बनाने के साथ-साथ उनमें अनुशासन, आत्मविश्वास और मेहनत की भावना भी पैदा करते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को लगातार अभ्यास और मेहनत के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

इस मौके पर पावरलिफ्टर कोच राजिंदर सिंह, गुरदीप सिंह, कृष्ण राम, हरमेश राम, दिलजीत सिंह, रिकी, दिनेश भगत, राजेश बत्रा सहित अन्य खिलाड़ी और खेल प्रेमी मौजूद रहे।

Powerlifting competitions held in Jalandhar under ‘Khelan Watan Punjab Diyan – Season 4’