You are currently viewing 17 वर्षीय सनकी किशोर ने शख्स के पेट में बेवजह घोंप दिया चाकू, लहूलुहान हालत में छोड़कर फरार- मौत

17 वर्षीय सनकी किशोर ने शख्स के पेट में बेवजह घोंप दिया चाकू, लहूलुहान हालत में छोड़कर फरार- मौत

मुंबई: मुंबई में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां एक सनकी किशोर ने कथित तौर पर घर लौट रहे शख्स पर चाकू से वार किए, जिससे उसकी मौत हो गई। हैरान करने वाली बात यह है कि किशोर ने ऐसा बिना किसी वजह के किया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, एक 17 वर्षीय किशोर को एक शख्स के कत्ल के आरोप में पकड़ा गया है। अधिकारी के मुताबिक, किशोर की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। उन्होंने बताया कि पीड़ित शख्स सार्वजनिक शौचालय से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान किशोर ने चाकू से उस पर हमला कर दिया और उसे लहूलुहान हालत में छोड़कर फरार हो गया।

अधिकारी ने बताया कि यह घटना उपनगर कुर्ला के सहकार नगर इलाके में हुई। हमले के बाद स्थानीय लोगों ने घायल व्यक्ति को पास के अस्पताल में पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। वहीं पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से स्थानीय स्तर पर हमलावर किशोर के बारे में जानकारी जुटाई और उसे तलाशना शुरू कर दिया।

अधिकारी ने बताया कि कुछ समय बाद एक सूचना मिलने पर पुलिस ने आरोपी किशोर को उपनगरीय इलाके चेंबूर से गिरफ्तार कर लिया। घटना को अंजाम देने के बाद से वह यहां रह रहा था। पुलिस ने जांच के दौरान ही पाया कि आरोपी नाबालिग है और दिमागी बीमारी से पीड़ित है। आरोपी नाबालिग को पुलिस ने आईपीसी की धारा 302 (हत्या) के आरोप में गिरफ्तार किया है, उसे डोंगरी स्थित बच्चों के रिमांड होम में भेजा जाएगा।

17-year-old-eccentric-teenager-unnecessarily-stabbed-a-person-in-the-stomach-left-in-a-bloody-condition-and-absconded-death