You are currently viewing जालंधर में करीबी दोस्त बना सलून मालिक जोगी की मौत की वजह, कांग्रेस के ब्लॉक समिति प्रधान एंग्रीश शर्मा उर्फ मोना गिरफ्तार, जानें क्या था पूरा मामला

जालंधर में करीबी दोस्त बना सलून मालिक जोगी की मौत की वजह, कांग्रेस के ब्लॉक समिति प्रधान एंग्रीश शर्मा उर्फ मोना गिरफ्तार, जानें क्या था पूरा मामला

जालंधर में करीबी दोस्त बना सलून मालिक जोगी की मौत की वजह, कांग्रेस के ब्लॉक समिति प्रधान एंग्रीश शर्मा उर्फ मोना गिरफ्तार

 

जालंधर : सैलून मालिक अरुण बस्सी उर्फ जोगी पुत्र गौतम ऋषि वासी कमल विहार बस्ती पीरदाद सुसाइड केस में जालंधरःजी.आर.पी. पुलिस ने कांग्रेस नेता ब्लाक समिति प्रधान एंग्रीश शर्मा उर्फ मोना को गिरफ्तार किया है।

पुलिस जांच में यह सामने आया है कि मोना ने ही सैलून मालिक को आत्महत्या के लिए मजबूर किया था। आत्महत्या से पहले मृतक योगी ने एक वीडियो बनाई थी जिस में उसने यह कहा था कि मोना ने उसको आर्थिक तौर पर बर्बाद कर दिया और उसी की वजह से वह आत्महत्या कर रहा है।

एसएचओ धर्मेंद्र कल्याण ने बताया कि यह बात तो पहले ही क्लियर हो गई थी कि जोगी की लाश फेंकी नहीं गई थी, वह जिंदा ही घटनास्थल पर आया था। वहीं पोस्टमार्टम से यह बात भी साफ हो चुकी है कि जोगी के शरीर पर कोई तेजधार हथियार और रस्सी से गला घोंटने के जख्म नहीं थे। ये केस हत्या नहीं आत्महत्या था।

ये था पूरा मामला

9 फरवरी 2019 शिव नगर रेलवे फाटक के पास रेल ट्रैक पर सायं 3:30 बजे अरुण बस्सी का शव मिला था। अरुण जरनेटर और सलून का काम करता था।  अरुण शादीशुदा था और मंडी रोड पर स्टाइलन हब के नाम पर सैलून चलाता था। उसका 10 साल का बेटा तनिष्क व 5 साल की बेटी आयरा हैं जिन्हें पता ही नहीं कि उनके पापा अब नहीं आएंगे। अरुण बस्सी के पिता लेडी सूट पर कढ़ाई का काम करते थे।

दोपहर 1 बजे अरुण बस्सी खाना खाकर दुकान के लिए निकला था और शाम 3:45 बजे उसकी फाटक पर लाश मिलने की खबर मिली थी।