करतारपुर(PLN) पंजाब में अपराध रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं अपराधी एक के बाद एक बड़े जुर्म को अंजाम दे रहे हैं हर दूसरे तीसरे दिन पंजाब के किसी ना किसी शहर में अपराधियों द्वारा गोली चलाना आम बात हो गई। है।लूटपाट हत्या डकैती छीना झपटी, गुंडागर्दी बढ़ने से पंजाब के लोगो में ख़ौफ़ छाया हुआ है।
अब पंजाब के करतारपुर में डिंपल करतारपुरा नामक युवक की साई आर्ट गैलरी नामक दुकान में तकरीबन शाम 7:40 बजे मोटरसाइकिल सावर दो अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने डिंपल पर ताबड़तोड़ गोलियां चला मारकर डिंपल करतारपुरिया की हत्या कर दी गई है। डिंपल के सिर और पैर पर गोलियां लगी है।
सूत्रों की बात करें तो बताया जा रहा कि डिंपल का क्रिमिनल बैक ग्राउंड था डिंपल के खिलाफ जालंधर और लुधियाना समेत पंजाब के कई पुलिस थाने में मामले दर्ज हैं ।
गोलियां लगने से जख्मी डिंपल को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसने वहां दम तोड़ दिया। पुलिस के मुताबिक डिंपल खुद बदमाश था, जिसके खिलाफ जालंधर समेत पंजाब के कई पुलिस थानों में मामले दर्ज हैं। हत्या की सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंच चुकी है।




