नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सुरक्षा में बड़ी चूक सामने आई है. अरविंद केजरीवाल पर मंगलवार दोपहर दिल्ली सचिवालय में मिर्ची पाउडर से हमला किया गया। हमला 40 साल के अनिल कुमार शर्मा नाम के शख्स ने किया। उसे तुरंत हिरासत में ले लिया गया।

इस हमले में केजरीवाल की आंखों को नुकसान नहीं पहुंचा है, क्योंकि उन्होंने संयोगवश चश्मा लगा रखा था।इस दौरान केजरीवाल का चश्मा भी टूट गया।
यह शख्स मुख्यमंत्री कायार्लय के बाहर उनका इंतजार कर रहा था और जैसे ही केजरीवाल बाहर आए, उसने उनके चेहरे की तरफ लाल मिर्च पाउडर फेंक दिया। अनिल कुमार ने अरविंद केजरीवाल को जान से मारने की भी धमकी दी. उन्होंने कहा कि ‘मैं आपको गोली मारने आया हूं. मैंने पहले ही फेसबुक पोस्ट के जरिए यह बात बता चुका हूं.’ सुरक्षा बलो को अनिल कुमार के पास से माचिस, मिर्च पाउडर सहित कई अन्य चीजें भी मिली है.
। प्रेस को संबोधित करते हुए आप प्रवक्ता राघव चड्ढा ने कहा, ‘अगर दिल्ली का मुख्यमंत्री ही नहीं सुरक्षित है, उसे जान से मारने की कोशिश हो रही है तो जनता कैसे सुरक्षित होगी?’
उन्होंने कहा, ‘हमने देखा सीधा एक व्यक्ति मुख्यमंत्री के चैम्बर तक पहुंच जाता है और हाथ में कुछ लिए रहता है जिसे रोकने का कोई प्रयास नहीं होता है। इस पूरी दिल दहला देने वाली घटना का में चश्मदीद हूं और यह अत्यंत शर्मनाक है कि मुख्यमंत्री कार्यालय में ऐसा कैसे हो गया।’




