You are currently viewing लहूलुहान हालत में जान बचाने के लिए पांच मिनट तक भागता रहा 18 वर्षीय सागर, युवकों ने 30 वार कर दिनदहाड़े बेरहमी से चाकुओं से गोदकर मार डाला

लहूलुहान हालत में जान बचाने के लिए पांच मिनट तक भागता रहा 18 वर्षीय सागर, युवकों ने 30 वार कर दिनदहाड़े बेरहमी से चाकुओं से गोदकर मार डाला

सोनीपत में 18 साल के युवक की दिनदहाड़े बेरहमी से चाकुओं से गोदकर हत्या करने का मामला सामने आया है. युवक को दिन दहाड़े चाकुओं से गोदकर मौत के घाट उतार दिया गया. राठधना गांव के रहने वाले सागर को बाइक सवार दो युवकों ने मौत के घाट उतारा. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

युवक लहूलुहान हालत में तकरीबन 5 मिंट तक जान बचाने के लिए भागता रहा मगर हमलावर उस पर एक के बाद एक वार करते रहे। सागर पर लगभग 30 वार किए गए जिस के बाद तड़प तड़प कर उस की मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार राठधना गांव का रहने वाला 18 साल का सागर बाइक पर सवार होकर सोनीपत शहर के लिए निकला था. सागर जैसे ही बंदेपुर गांव के पास पहुंचा उस पर दो युवकों ने चाकुओं से ताबड़तोड़ वार कर दिया. सागर के शरीर पर दो दर्जन से ज्यादा निशान थे, जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई.

स्थानीय लोगों ने इस वारदात की सूचना पुलिस की दी. घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरु कर दी. सदर थाना इंचार्ज रमेश कुमार ने बताया कि युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या की गई. फ़िलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल भिजवा दिया गया है. पुलिस की मानें तो आरोपियां के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और जल्द ही आरोपी उनकी गिरफ्त में होंगे.