जालंधर ( अमन बग्गा) गैंगस्टर किसी बड़ी वारदात को अंजाम देते उससे पहले जालंधर पुलिस ने गाँव निझरा गेट पर नाकेबंदी कर हथियारों समेत 6 गैंगस्टर गिरफ्तार कर बड़ी सफलता प्राप्त की है। पुलिस की इस बड़ी सफलता से जुर्म को लगाम लगने में बड़ी राहत मिलेगी। दरअसल पुलिस को सूचना मिली थी कि ये गैंगस्टर लूटपाट को अंजाम देने के लिए निकले है।
पुलिस ने तुरंत हरकत में आते हुए गैंगस्टर सुक्खा काहलवां मर्डर केस के मुख्य गवाह गुरप्रीत गोपी समेत छह गैंगस्टरों को हथियार और नशीले पदार्थ चिट्टा समेत गिरफ्तार किया है।
एसएसपी नवजोत सिंह माहल ने बताया कि थाना लांबड़ा के एसएचओ पुष्प बाली ने नाकाबंदी के दौरान कुख्यात गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 4 पिस्तौल, 7 कारतूस, 250 ग्राम नशीला प्रदार्थ , 1 और एक कार बरामद की है।
उन्होंने बताया कि उनका एक गैंगस्टर भागने में सफल रहा। माहल ने बताया कि गिरफ्तार लोगों की पहचान गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी , गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी शूटर, रजिन्दर कुमार, शहजाद चौधरी, अविनाश कुमार, अमित कुमार और रणजीत सिंह के तौर पर हुई है।




