जालंधर (अमन बग्गा ): श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व को समर्पित नगर कीर्तन का जालंधर में श्रद्धा और उत्साह के साथ आयोजन किया गया। इस अवसर पर भाजपा के उपप्रधान गौतम कुकरेजा ने मिलाप चौक में नगर कीर्तन का भव्य स्वागत किया।
गौतम कुकरेजा के नेतृत्व में जहां एक ओर संगत पर फूलों की वर्षा कर श्रद्धा व्यक्त की गई, वहीं श्रद्धालुओं की सेवा के लिए ड्राई फ्रूट्स दूध और पकौड़ों का विशेष लंगर भी लगाया। इस दौरान श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी को रुमाला साहिब भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया गया। गौतम कुकरेजा ने शहरवासियों सहित देश-विदेश में रहने वाली समस्त संगत को श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर मेयर वनीत धीर, चंदन ग्रेवाल, मनिंदरपाल सिंह गुंबर, अमृतबीर सिंह, सुरेश सहगल, सरबजीत सिंह मक्कड़, नितिन कोहली, परमजीत सिंह मरवाहा, गुरबचन सिंह मक्कड़, विनोद कौल और भूपिंदर सिंह खालसा सहित भाजपा, अकाली दल और आम आदमी पार्टी के कई नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।




In Jalandhar, on the occasion of the Parkash Parv of Shri Guru Nanak Dev Ji




