You are currently viewing जालंधर में रिटायर्ड SHO की पत्नी ने फ़ोन पर LIVE वीडियो कॉल कर की आत्महत्या, मौके पर पहुंची पुलिस

जालंधर में रिटायर्ड SHO की पत्नी ने फ़ोन पर LIVE वीडियो कॉल कर की आत्महत्या, मौके पर पहुंची पुलिस

 

जालंधर: (PLN) आज वीरवार का दिन निकलते ही जालंधर निवासियों के लिए बड़ी दुखदाई खबरें सामने आई है। पहले घटना सुबह फगवाड़ा गेट से सामने जिसमे दो दुकानदारों के बीच हुए झगड़े में एक पक्ष द्वारा दूसरे पर हमला कर जान ले लेने का मामला सामने आया था वही दूसरी और शहर के हरदीप नगर से पूर्व SHO एम.एस. काजला की पत्नी ने बड़ा ही खौफनाक कदम उठाते हुए कनाडा बैठेे बेटे से फोन पर लाइव बात करते हुए फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली । इस घटना में सबसे दर्दनाक बात यह हुई कि इस पूरे वाक्य के दौरान कनाडा में बैठा बेटा सब कुछ लाइव देख रहा था लेकिन बेबस कुछ कर नही पाया।प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार महिला अकेली ही रहती थी मृतका तरसेम कौर पत्नी स्व. मलकीत सिंह ने कनाडा बैठे बेटे के साथ LIVE होकर अपने आप को उसी सीढ़ियों की ग्रिल से फंदा लगा लिया जिस पर से लगभग 2 वर्ष पहले उसके पति की गिरकर मौत हो गई थी।घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची और पुलिस जांच में जुट गई है। सूत्रों अनुसार जब बेटा यह सब कुछ LIVE देख रहा था तो समझाने के अलावा वह बेबस कुछ कर नही पा रहा था तो उसने पड़ौसियों को सम्पर्क कर वहां मौके पर भेजा लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।