You are currently viewing जालंधर जिमखाना क्लब में गुरबाणी गायन पर डांस से विवाद, सिख जत्थेबंदियों ने CP को सौंपी शिकायत, क्लब सदस्यों ने अरदास कर मांगी माफी

जालंधर जिमखाना क्लब में गुरबाणी गायन पर डांस से विवाद, सिख जत्थेबंदियों ने CP को सौंपी शिकायत, क्लब सदस्यों ने अरदास कर मांगी माफी

जालंधर: स्थानीय जिमखाना क्लब में एक धार्मिक कार्यक्रम के दौरान गुरबाणी गायन पर महिलाओं द्वारा डांस करने का मामला सामने आने के बाद भारी विवाद खड़ा हो गया है। मामले के तूल पकड़ते ही शहर की सिख जत्थेबंदियों ने पुलिस कमिश्नर को लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं, दूसरी तरफ जिमखाना क्लब के सदस्यों ने गुरुद्वारा साहिब में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के चरणों में अरदास कर माफी मांगी है।

धार्मिक कार्यक्रम में गुरबाणी पर नृत्य का आरोप

यह मामला बीते रविवार का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, क्लब में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम के दौरान शहर के भजन गायक अंगद तलवाड़ ने भाव में आकर गुरबाणी के बोल गा दिए। आरोप है कि इस दौरान वहां मौजूद महिलाएं नृत्य करने लगीं। मामले से जुड़ा वीडियो और जानकारी सामने आने के बाद सिख समुदाय और जत्थेबंदियों में गहरा रोष फैल गया।

‘मर्यादा का उल्लंघन’, सिख जत्थेबंदियों ने की निष्पक्ष जांच की मांग

सिख जत्थेबंदियों के प्रतिनिधि हरजिंदर सिंह जिंदा ने कहा कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की पवित्र बाणी का गलत ढंग से गायन किया गया और ‘वाहेगुरु’ शब्द के उच्चारण के दौरान नृत्य किया गया, जो कि मर्यादा के बिल्कुल खिलाफ है। जत्थेबंदियों ने जालंधर के पुलिस कमिश्नर से मिलकर मामले की निष्पक्ष जांच कराने और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

गायक की गलती पर मैनेजमेंट खफा, गुरुद्वारे में मांगी माफी

जिमखाना क्लब के ऑनरेरी सेक्रेटरी अमित कुकरेजा ने स्पष्ट किया कि गायक अंगद तलवाड़ द्वारा यह गलती की गई है और उसे सिख मर्यादा व भावनाओं का ख्याल रखना चाहिए था। उन्होंने बताया कि इस गलती का पश्चाताप करते हुए क्लब सदस्यों ने गुरुद्वारा नवमी पातशाही दुख निवारण साहिब, गुरु तेग बहादुर नगर में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के चरणों में अरदास कर माफी मांग ली है। इस मौके पर गुरमीत सिंह बिट्टू, हरजोत सिंह लक्की, बलदेव सिंह गतका मास्टर, जसवंत सिंह सुभाना, अमरिंदर सिंह, बलविंदर सिंह और कुलबीर सिंह सुभाना समेत अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Controversy erupts over dance performance to Gurbani at Jalandhar Gymkhana Club; Sikh organizations submit complaint to the CP