You are currently viewing पंजाब: नशा मुक्त रैली से लौट रहे BJP नेताओं की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, 1 की मौत; 5 गंभीर रूप से घायल

पंजाब: नशा मुक्त रैली से लौट रहे BJP नेताओं की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, 1 की मौत; 5 गंभीर रूप से घायल

मानसा: मानसा जिले में बीजेपी की ‘नशा मुक्त रैली’ से वापस लौट रहे पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं की गाड़ी भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गई। इस दर्दनाक हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों की नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है।

झुनीर से वापसी के दौरान हुआ हादसा, एक युवक ने तोड़ा दम
मिली जानकारी के अनुसार, भाजपा नेता और कार्यकर्ता झुनीर में आयोजित नशा मुक्त रैली में भाग लेने के बाद मानसा की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में सरदूलगढ़ क्षेत्र के गांव काहनेवाला निवासी जशन नामक युवक की दुखद मौत हो गई। वहीं गाड़ी में सवार पांच अन्य लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए, जिन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बाहरी बड़े अस्पतालों में रेफर कर दिया है।

बांसुरी स्वराज की मानसा और बोहा रैलियां स्थगित
इस भीषण सड़क हादसे और कार्यकर्ता की मौत की दुखद खबर के बाद भाजपा नेतृत्व ने तत्काल प्रभाव से मानसा और बोहा में होने वाली आगामी नशा मुक्त रैलियों को स्थगित कर दिया है। इन रैलियों को पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय सुषमा स्वराज की बेटी और दिल्ली से भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज मुख्य वक्ता के तौर पर संबोधित करने वाली थीं। घटना के बाद स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं और परिजनों में गहरा शोक व्याप्त है।

Punjab: Car carrying BJP leaders returning from a drug-free rally meets with an accident