You are currently viewing जालंधर-आदमपुर हाइवे पर बनी कॉलोनी की जानकारी देने से कन्नी क्यों कतरा रहे ये Puda अधिकारी. कब होगी कार्रवाई

जालंधर-आदमपुर हाइवे पर बनी कॉलोनी की जानकारी देने से कन्नी क्यों कतरा रहे ये Puda अधिकारी. कब होगी कार्रवाई

 

जालंधर (PunjabLiveNews) जालंधर आदमपुर रोड पर बनी कालोनी हाईवे प्लाजा को काटने वाले कॉलोनाइजर के साथ ना जाने जेडीए अधिकारीयों व कर्मचारीयों की कैसी सांझ गांठ है कि इस कालोनी के बारे में विभाग का कोई भी अधिकारी या कर्मचारी कुछ भी बोलने या इस बारे कुछ भी बताने से परहेज करता है।

विभागीय जानकारों की माने तो इस कालोनी पर एक बार पुड्डा की डिच चल चुकी है पर उसके बाद इस कालोनी का कुछ हिस्सा एप्रूव करवाने के लिए जेडीए में फाईल भेजी गई थी। लेकिन इसके कितने हिस्से को एप्रूवल मिली या कितने हिस्से को एप्रूवल नहीं मिली, इस बारे कुछ भी बताने से जेडीए कर्मचारी कन्नी कतराते दिखाई देते हैं।

फिलहाल इस हाईवे प्लाजा कालोनी में कर्मशीयल शोरूमों के लिए भी प्लाट बेचे जा रहे हैं ओर रिहायशी प्लाट भी बेचे जा रहे हैं। हाईवे के बिल्कुल साथ बनी इस कालोनी के बारे में हमें जेडीए के दो जेईज़ को फोन किया पर उन्होने इस बारे कुछ भी जानकारी ना होने की बात कही, न ही एसडीओ ने फोन उठाया।

जबकि विभाग के एक कर्मचारी ने कहा कि इस कालोनी की फाईल तो विभाग मे आई थी पर इसे कितने हिस्से का लाईसैंस दिया या नहीं दिया, इसकी कोई जानकारी नहीं है।

मामले बारे बेशक जालंधर डिवेलपमेंट अथॉरिटी के कर्मचारी इस कर्मशीयल-कम- रिहायशी कालोनी के पीछे का जो भी सच है , उसे छिपाने में लगे हैं पर मामले बारे एंटी क्रप्शन सोसायटी के प्रधान जे.के. आनंद का कहना है कि इसके पीछे का जो भी सच है, वो विभाग के चंडीगढ़ हैड आफिस से बात करके जल्द ही सामने लाया जाएगा।